कुल्टी में V2 कपड़ा शोरूम का भव्य शुभारंभ, सुमित खाटूवाला के प्रयासों से व्यापारिक विकास को नई रफ्तार
कुल्टी। आगामी त्योहारों के मद्देनजर कुल्टी के लोगों के लिए खरीदारी का एक नया विकल्प सामने आया है। मंगलवार को कुल्टी रिलायंस पंप के आगे में V2 कपड़ा शोरूम का भव्य एवं विधिवत शुभारंभ किया गया। उद्घाटन समारोह में बराकर गुरुद्वारा के ग्रंथी साहिब परमजीत सिंह ने विधि-विधान के साथ फीता काटकर, नारियल फोड़कर एवं दीप प्रज्वलित कर शोरूम का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। इनमें इंद्रजीत सिंह, परविंदर सिंह, पवन केजरीवाल, सुमित खाटूवाला सहित V2 के प्रोजेक्ट मैनेजर अर्जुन यादव और एनएसओ हेड जाहिदुल आलम अहमद प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
उद्घाटन के दौरान उपस्थित लोगों ने कहा कि कुल्टी में लंबे समय से ऐसे आधुनिक कपड़ा शोरूम की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। V2 शोरूम के माध्यम से ग्राहकों को उचित कीमत पर बेहतर गुणवत्ता के कपड़े उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया जाएगा। त्योहारों के मौसम से ठीक पहले शोरूम का शुभारंभ स्थानीय लोगों के लिए खरीदारी का नया और सुविधाजनक विकल्प माना जा रहा है।
कुल्टी को व्यापारिक रूप से मजबूत बनाने की दिशा में सुमित खाटूवाला का प्रयास
वहीं, सुमित खाटूवाला की ओर से कुल्टी विधानसभा क्षेत्र को बड़े-बड़े मॉल, कपड़ा उद्योग और आधुनिक व्यापारिक प्रतिष्ठानों से विकसित करने की दिशा में लगातार प्रयास किए जाने की बात कही जा रही है। उनका उद्देश्य कुल्टी क्षेत्र में व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर पैदा करना और क्षेत्र को आधुनिक स्वरूप देना बताया जा रहा है।
V2 शोरूम का शुभारंभ भी इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखा जा रहा है। त्योहारों से पहले नए प्रतिष्ठान के खुलने से जहां स्थानीय लोगों को खरीदारी की सुविधा मिलेगी, वहीं क्षेत्र के व्यापारिक माहौल को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है।
शोरूम प्रबंधन ने कुल्टी एवं आसपास के लोगों से अपील की कि वे एक बार शोरूम में जरूर आएं और यहां उपलब्ध कपड़ों की गुणवत्ता, कीमत एवं विविधता का अनुभव करें। कुल मिलाकर, त्योहारों के पहले V2 का आगमन कुल्टी के बाजार के लिए एक नई सौगात के रूप में देखा जा रहा है।










