*कुल्टी विधानसभा में तृणमूल प्रत्याशी अभिजीत घटक के समर्थन में अभिनेत्री कौशानी मुखर्जी का रोड शो*
कुल्टी।कुल्टी विधानसभा के तृणमूल कांग्रेस द्वारा मनोनीत प्रत्याशी अभिजीत घटक के समर्थन में सोमवार को अलूठिया इलाके में जोरदार रोड शो आयोजित किया गया। इसमें विशेष अतिथि के रूप में अभिनेत्री कौशानी मुखर्जी उपस्थित थीं।
हुड खुली गाड़ी में सवार होकर अभिजीत घटक और कौशानी मुखर्जी ने चुनाव प्रचार किया। रास्ते-रास्ते आम लोगों की तरफ हाथ हिलाया। कार्यकर्ताओं-समर्थकों में जबरदस्त उत्साह और जोश देखा गया। कई लोगों ने कौशानी को देखकर खुशी जाहिर की और अपने मोबाइल से उनकी तस्वीरें खींची।
रोड शो में तृणमूल के नेतृत्व, कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित थे। इलाके के लोगों में तृणमूल प्रत्याशी के प्रति स्वतःस्फूर्त समर्थन देखा गया!
Post Views: 35










