Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

क्रिएटर्स सम्मान समारोह में पहुंचे डॉ. सतीश चंद्र वर्मा, सम्मान पाकर खिले चेहरे

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

क्रिएटर्स सम्मान समारोह में पहुंचे डॉ. सतीश चंद्र वर्मा, सम्मान पाकर खिले चेहरे

वरिष्ठ पत्रकार विशाल गुप्ता को मिला सम्मान पत्रकार रहमान अली खान के छोटे भाई फरदीन खान को भी मिला क्रिएटर्स सम्मान, क्षेत्र में खुशी की लहर

 

बाराबंकी। Digi Hub Educational Foundation की ओर से बाराबंकी में क्रिएटर्स सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में बाराबंकी और आसपास के क्षेत्रों से 350 से अधिक छोटे-बड़े कंटेंट क्रिएटर्स और इन्फ्लुएंसर्स ने भाग लिया। सम्मान मिलने के बाद क्रिएटर्स के चेहरों पर खुशी साफ नजर आई।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य डिजिटल क्रिएटर्स को एक साझा मंच उपलब्ध कराना, उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करना तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। इसके साथ ही बाराबंकी में AI वर्कशॉप शुरू करने की दिशा में लोगों को जागरूक करने पर भी विशेष जोर दिया गया।

समारोह का आयोजन आयोजक अंजलि वर्मा और प्रज्ञा तिवारी ने डायरेक्टर भूपेंद्र वर्मा एवं शरद तिवारी के मार्गदर्शन में किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्रिएटर्स ने हिस्सा लिया और डिजिटल क्षेत्र से जुड़े अपने अनुभव साझा किए।

कार्यक्रम के दौरान क्रिएटर्स को डिजिटल कंटेंट निर्माण, सोशल मीडिया के बदलते स्वरूप और AI की संभावनाओं से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। विभिन्न क्षेत्रों में अपनी पहचान बना चुके क्रिएटर्स ने अपनी सफलता की यात्रा और अनुभव भी साझा किए। वक्ताओं ने कहा कि लगातार मेहनत, सही दिशा और नई तकनीक को अपनाकर डिजिटल क्षेत्र में बेहतर अवसर हासिल किए जा सकते हैं।

एक ही मंच पर 350 से अधिक क्रिएटर्स का एकत्रित होना समारोह का प्रमुख आकर्षण रहा। समारोह के मुख्य अतिथि सिटी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. सतीश चंद्र वर्मा रहे। विशिष्ट अतिथियों में न्यूज 24× लाइव के चीफ एडिटर डॉ. सुनील वर्मा तथा फतेहपुर से श्री ओम प्रकाश शर्मा शामिल रहे।

अतिथियों ने क्रिएटर्स का उत्साहवर्धन करते हुए डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सकारात्मक, रचनात्मक और ज्ञानवर्धक कंटेंट को बढ़ावा देने की अपील की।

कार्यक्रम में बाराबंकी साइबर क्राइम की ओर से राजन जी ने साइबर ठगी से बचाव के उपायों की जानकारी दी। उन्होंने लोगों को ऑनलाइन धोखाधड़ी के प्रति सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध लिंक, कॉल या संदेश पर अपनी निजी अथवा बैंकिंग जानकारी साझा न करने की सलाह दी।

Digi Hub Educational Foundation की ओर से बताया गया कि बाराबंकी में AI वर्कशॉप शुरू करने का उद्देश्य आम लोगों, छात्रों और कंटेंट क्रिएटर्स तक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की उपयोगिता और संभावनाओं को पहुंचाना है। इससे लोग AI को बेहतर ढंग से समझकर शिक्षा, रोजगार और डिजिटल कार्यों में इसका उपयोग कर सकेंगे।

समारोह में दीपक वर्मा ड्रॉन बाय, अनूज धीमान, रवि धीमान, हरिओम, रिषभ द बांस, वैभव वर्मा, मानस गुप्ता, सद्दाम और अंकित सहित बड़ी संख्या में छोटे-बड़े कंटेंट क्रिएटर्स और इन्फ्लुएंसर्स मौजूद रहे।

वहीं, वरिष्ठ पत्रकार रहमान अली खान के छोटे भाई फरदीन खान को पत्रकार विशालगुप्ता भी क्रिएटर्स सम्मान से सम्मानित किया गया। उनके सम्मानित होने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल रहा और उपस्थित लोगों ने उन्हें बधाई दी।

आयोजकों ने कहा कि क्रिएटर्स सम्मान समारोह का उद्देश्य केवल प्रतिभाओं को सम्मानित करना नहीं, बल्कि उन्हें एक-दूसरे से सीखने, नई तकनीक को समझने और डिजिटल क्षेत्र में आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराना भी है। यह समारोह इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।