गोल्डी ढाबा नए सिरे से हुआ शुरू, लोगों में खुशी की लहर
विद्यार्थियों व शहर के लोगों को दिए जाएंगे तरह तरह के ऑफर
आसनसोल-एक कहावत है कि खाने के पीछे कितने भी पैसे खर्च कर लो, लेकिन मजा तभी आता है जब खाना बढ़िया हो। बस लोगों के इसी विश्वास को कायम रखते हुए आसनसोल के जुबली मोड़ के समीप गोल्डी फैमिली ढाबा का नए सिरे से उद्घाटन किया गया है। इस अवसर पर शहर के कई बुद्धिजीवी व गणमान्य लोग भी उपस्थित होकर इस गोल्डी फैमिली ढाबे की खूब प्रशंसा की। बता दें कि वैसे तो गोल्डी फैमिली ढाबा काफी दिनों से बंद पड़ी थी। हालांकि उक्त ढाबे को नए सिरे से चालू करने वाले विप्लव बैरागी ने कहा कि जल्द ही यहां एक कैफे भी शुरू होने वाली है, जिसके कारण उनके ढाबे से थोड़ी ही दूर में ही स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र छात्राओं भी यहां आकर अपना भरपूर मनोरंजन करेंगे। वहीं उन्होंने कहा कि यहां पर 24 घंटे लोगों के लिए फ्री में कैरम बोर्ड खेलने की भी व्यवस्था की गई है, हालांकि सभी लोग यहां आकर इसका आनंद ले सकते हैं। इसके साथ ही विप्लव बैरागी ने यह भी कहा कि जल्द ही यहां पर लोगों को तरह तरह के ऑफर भी दिए जाएंगे, जिसका फायदा सभी लोग ले सकते हैं। वहीं दूसरी ओर कुछ स्थानीय लोगों ने यह भी बताया कि गोल्डी फैमिली ढाबे का खाना काफी स्वादिष्ट है तथा इस ढाबे का नए सिरे से उद्घाटन होने से लोग इस ढाबे में आने के लिए काफी उत्सुक हो रहे हैं।











