Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

घर से तृणमूल युवा नेता की पत्नी का जला हुआ शव बरामद, पति हिरासत में

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

पश्चिम बर्धमान: घर से तृणमूल युवा नेता की पत्नी का जला हुआ शव बरामद, पति हिरासत में
पश्चिम बर्धमान के जामुड़िया के केंदा फांड़ी अंतर्गत सोनपुर गांव में मंगलवार सुबह तृणमूल युवा नेता की पत्नी का घर के अंदर जला हुआ शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान पम्पा मंडल (40) के रूप में हुई है।


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में मृतका के पति नरोत्तम मंडल उर्फ निताई को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
नरोत्तम मंडल पांडवेश्वर ब्लॉक के युवा तृणमूल अध्यक्ष हैं और तृणमूल के पूर्व जिला अध्यक्ष व पांडवेश्वर के पूर्व विधायक नरेन चक्रवर्ती के करीबी माने जाते हैं।
पुलिस जांच कर रही है कि पम्पा मंडल की मौत आत्महत्या है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है। आग कैसे लगी, इसकी भी जांच की जा रही है। मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं और पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।