Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

तिरंगे के सम्मान में व्यापारियों ने मिलाए कदम, शंकर शर्मा बोले- व्यापार और एकता से ही मजबूत होगा देश

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

तिरंगे के सम्मान में व्यापारियों ने मिलाए कदम, शंकर शर्मा बोले- व्यापार और एकता से ही मजबूत होगा देश

बराकर।देशभक्ति के रंग में सराबोर राष्ट्रीय उत्सव के दौरान स्थानीय स्तर पर एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस गरिमामयी यात्रा में व्यापारिक संगठन ‘बराकर बेगुनिया चेंबर ऑफ कॉमर्स’ ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। चेंबर के अध्यक्ष शंकर शर्मा के नेतृत्व में व्यापारियों के एक बड़े प्रतिनिधिमंडल ने पूरे जोश और उत्साह के साथ इस राष्ट्रीय अभियान में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।हर त्योहार और समाज में अग्रणीगौरतलब है कि बराकर बेगुनिया चेंबर ऑफ कॉमर्स सिर्फ व्यापारिक गतिविधियों तक सीमित नहीं है। यह संगठन बराकर क्षेत्र में हर धर्म, जाति और समुदाय के त्योहारों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए जाना जाता है। क्षेत्र में सामाजिक सौहार्द, आपसी भाईचारा और एकता बनाए रखने में इस चेंबर की भूमिका हमेशा से सराहनीय रही है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस बार व्यापारियों ने राष्ट्रभक्ति के इस मंच पर अपनी एकजुटता दिखाई।व्यापार और एकता से मजबूत होगा देश: शंकर शर्मा यात्रा के दौरान चेंबर अध्यक्ष शंकर शर्मा ने राष्ट्र निर्माण के प्रति अपने संकल्प को दोहराया। व्यापारियों और आम जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, “आज हम सबने तिरंगे के सम्मान में एक साथ कदम से कदम मिलाकर चलने का संकल्प लिया है। व्यापार, उद्योग और समाज जब एकता के धागे में बंधते हैं, तभी देश मजबूत बनता है।”उन्होंने आगे कहा कि बराकर बेगुनिया चेंबर ऑफ कॉमर्स हमेशा राष्ट्र निर्माण और देश सेवा में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देता रहेगा। यह तिरंगा यात्रा हमें याद दिलाती है कि हमारा गर्व, हमारी पहचान और हमारी ताकत – सिर्फ और सिर्फ हमारा भारत है। इस अवसर पर चेंबर के कई वरिष्ठ सदस्य, प्रतिष्ठित व्यवसाई और स्थानीय प्रबुद्ध जन भारी संख्या में मौजूद रहे।