Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

तोला’ देने से इनकार पर एंबुलेंस चालक की पिटाई का आरोप, पूर्व टीएमसी पार्षद पर गंभीर आरोप

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

तोला’ देने से इनकार पर एंबुलेंस चालक की पिटाई का आरोप, पूर्व टीएमसी पार्षद पर गंभीर आरोप

दुर्गापुर में एंबुलेंस चालक ने सुरक्षा की लगाई गुहार, पूर्व पार्षद ने आरोपों को बताया राजनीतिक और निराधार

दुर्गापुर, दुर्गापुर में एक एंबुलेंस चालक ने पूर्व तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पार्षद हीरालाल बाउरी पर मारपीट और अवैध वसूली (तोला) का गंभीर आरोप लगाया है। हालांकि, आरोपी ने सभी आरोपों को पूरी तरह खारिज करते हुए उन्हें राजनीतिक साजिश बताया है।
गांधी मोड़ स्थित एक निजी अस्पताल के सामने कार्यरत एंबुलेंस चालक मानिक धीबर का आरोप है कि टीएमसी शासन के दौरान उन्हें हर महीने 10 हजार रुपये “मासोहारा” के रूप में पूर्व पार्षद हीरालाल बाउरी को देना पड़ता था। उनका दावा है कि डर के कारण वह हर महीने ऑनलाइन माध्यम से यह राशि भेजते थे।
मानिक धीबर का आरोप है कि राज्य में सरकार बदलने के बाद उन्होंने यह पैसा देना बंद कर दिया। इसके बाद हाल ही में कथित तौर पर नशे की हालत में हीरालाल बाउरी ने सड़क पर उन्हें रोककर मारपीट की। चालक का यह भी दावा है कि उन्हें धमकी दी गई कि दुर्गापुर पश्चिम के भाजपा विधायक लक्ष्मण चंद्र घोड़ुई भी उन्हें नहीं बचा पाएंगे।
घटना के बाद घायल चालक ने अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा की मांग करते हुए प्रशासन से गुहार लगाई है और ई-मेल के माध्यम से पुलिस में लिखित शिकायत भी दर्ज कराई है।
वहीं, पूर्व टीएमसी पार्षद हीरालाल बाउरी ने सभी आरोपों को निराधार और राजनीतिक उद्देश्य से प्रेरित बताते हुए सिरे से खारिज कर दिया है।
इस बीच, दुर्गापुर पश्चिम के भाजपा विधायक लक्ष्मण चंद्र घोड़ुई ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने पर आरोपी के खिलाफ तत्काल कानूनी कार्रवाई और गिरफ्तारी की मांग की है।
अब इस मामले में पुलिस जांच के बाद क्या कार्रवाई करती है, इस पर सभी की नजरें टिकी हैं।