Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

दार्जिलिंग में भारी बारिश का कहर: दुधिया पुल का डायवर्जन बहा, ₹52 करोड़ का नया पुल फरवरी 2027 तक होगा तैयार

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

दार्जिलिंग में भारी बारिश का कहर: दुधिया पुल का डायवर्जन बहा, ₹52 करोड़ का नया पुल फरवरी 2027 तक होगा तैयार

दार्जिलिंग। क्षेत्र में बीती रात हुई मूसलाधार बारिश के कारण दुधिया पुल का अस्थायी डायवर्जन (ह्यूम पाइप सेतु) का एक हिस्सा टूट गया है। इससे इस मार्ग पर वाहनों का आवागमन प्रभावित हुआ है।युद्धस्तर पर शुरू होगा कामलोक निर्माण विभाग (PWD) की टीम तुरंत हरकत में आते ही घटनास्थल पर पहुंच गई है। नदी का जलस्तर सामान्य होते ही डायवर्जन की मरम्मत का काम आपातकालीन स्तर पर शुरू कर दिया जाएगा। पश्चिम बंगाल सरकार के लोक निर्माण एवं लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के मंत्री डॉ. अजय कुमार पोद्दार खुद स्थिति की लगातार निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने जनता को आश्वासन दिया है कि राहगीरों की सुविधा के लिए इस मार्ग को जल्द से जल्द बहाल किया जाएगा।फरवरी 2027 तक बनेगा स्थायी पुलमंत्री डॉ. पोद्दार ने यह भी जानकारी दी कि इस रूट पर ₹52 करोड़ की भारी लागत से एक नए स्थायी दुधिया सेतु का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। इस आधुनिक और मजबूत स्थायी पुल को पूरा करने का लक्ष्य फरवरी 2027 तय किया गया है, जिसके बाद स्थानीय लोगों को इस समस्या से हमेशा के लिए निजात मिल जाएगी।

Latest News

Related News