नई सरकार के शपथ ग्रहण पर भाजपा कार्यकर्ताओं का जश्न, राहगीरों को शरबत पिलाकर बांटी खुशियां
बराकर:केंद्र में नई सरकार के गठन और शपथ ग्रहण समारोह के ऐतिहासिक अवसर पर आज कुल्टी विधानसभा के बराकर चेक पोस्ट स्थित भाजपा कार्यालय के सामने जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। भाजपा नेतृत्व और स्थानीय कार्यकर्ताओं ने इस दिन को एक उत्सव के रूप में मनाया।
भीषण गर्मी को देखते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेवा भाव का परिचय दिया और रास्ते से आने-जाने वाले राहगीरों को रोककर अपने हाथों से ठंडा शरबत पिलाया। ठंडे शरबत की मिठास ने राहगीरों को न केवल राहत दी, बल्कि इस खुशी के मौके में आम जनता को भी शामिल किया।
इसके साथ ही, कार्यालय के सामने कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। चारों ओर ‘गेरुआ’ अबीर उड़ाकर माहौल को उत्सवपूर्ण बना दिया गया। कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर अपनी खुशी का इजहार किया और एक-दूसरे को बधाई दी। इस दौरान मोदी सरकार की निरंतरता और देश के विकास के संकल्प को दोहराया गया। कार्यक्रम में भाजपा के स्थानीय नेतृत्व सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।








