पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में भाजपा की ऐतिहासिक जीत, कुल्टी से डॉ. अजय पोद्दार 30,000 वोटों से विजयी
सीतारामपुर : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में भारतीय जनता पार्टी ने उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए कई अहम सीटों पर जीत दर्ज की है। कुल्टी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के लोकप्रिय नेता डॉ. अजय पोद्दार ने लगभग 30,000 वोटों के भारी अंतर से दोबारा जीत हासिल की। यह जीत क्षेत्र की जनता के अटूट विश्वास और समर्थन का प्रतीक मानी जा रही है।

आसनसोल जिला मीडिया इंचार्ज सह कुल्टी विधानसभा मंडल उपाध्यक्ष टिंकू वर्मा ने इस विजय को लोकतंत्र की जीत बताते हुए कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व और विकास कार्यों पर बंगाल की जनता ने भरोसा जताया है।
जीत के उपलक्ष्य में एक भव्य विजय यात्रा का आयोजन किया गया, जो सीतारामपुर अमृत भारत स्टेशन से प्रारंभ होकर नियामतपुर बाजार होते हुए बराकर विधानसभा कार्यालय तक निकाली गई। इस विजय यात्रा के माध्यम से टिंकू वर्मा ने अपने महिला, पुरुष एवं युवा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर विधायक डॉ. अजय पोद्दार को सम्मान एवं शुभकामनाएं अर्पित कीं।
इस दौरान टोटो, मोटरसाइकिल एवं पैदल कार्यकर्ताओं की बड़ी भागीदारी देखने को मिली। पूरे क्षेत्र में देशभक्ति नारों के साथ उत्सव जैसा माहौल बना रहा।










