पारबेलिया में विश्व नशा मुक्ति दिवस पर रैली
नितुरिया : गायत्री परिवार और मॉर्निंग वॉकर ग्रुप की ओर से रविवार को विश्व नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर पारबेलिया फुटबॉल मैदान से एक जागरूकता रैली निकाली गई।
इस रैली में शामिल लोग छोड़ो व्यसन होश में आओ, अपने मन में सृजन जगाओ तथा बीड़ी सिगरेट, गुटखा, मदिरा, इनसे होता मौत का खतरा आदि नारे लगाते हुए पारबेलिया कांटा, बाजार, आमडांगा मोड़, होते हुए पारबेलिया मोड़ होकर वापस लौटा। सभी के हाथों में विभिन्न नशा विरोधी तख्तियां लिखी हुई थी।
लोग सब मिल नशा हटाएंगे, देश को स्वास्थ्य बनाएंगे की शपथ सहित अन्य श्लोगन भी दुहरा रहे थे। इस रैली में पूर्व शिक्षक कामेश्वर प्रसाद यादव, अनुज पासवान, शंकर प्रसाद मेहता, सुभाष विष्वकर्मा, गजाधर महतो, दशरथ महतो, चांदो महतो, शिक्षक मानवेन्द्र प्रसाद यादव, शिक्षक सत्यनारायण दास, राधेश्याम साव, सरोज सिंह, संजीव मंडल सह अन्य लोग उपस्थित थे।










