Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

प्रधानमंत्री के तौर पर नरेंद्र मोदी की जनसेवा के 25 साल पूरे = देश के अलग-अलग हिस्सों के साथ पुरुलिया में भी सेवा ज्योति यात्रा

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

प्रधानमंत्री के तौर पर नरेंद्र मोदी की जनसेवा के 25 साल पूरे
= देश के अलग-अलग हिस्सों के साथ पुरुलिया में भी सेवा ज्योति यात्रा

पुरुलिया : प्रधानमंत्री के तौर पर नरेंद्र मोदी की जनसेवा के 25 साल पूरे होने के मौके पर देश के अलग-अलग हिस्सों में भी सेवा ज्योति यात्रा निकाली गई।
पुरुलिया शहर में छऊ, झुमुर लोक संस्कृति के साथ रंगारंग जुलूस निकाला गया। इस जुलूस में राज्य भाजपा की को-ऑब्जर्वर पिंकी कुशवा, पुरुलिया भाजपा सांसद ज्योतिर्मय सिंह महतो, भाजपा जिला अध्यक्ष शंकर महतो, भाजपा विधायक प्रधानमंत्री को धन्यवाद देते हुए बैनर और पोस्टर लेकर चले। मुख्य कार्यक्रम पुरुलिया शहर के टैक्सी स्टैंड पर हुआ। वहां पब्लिक मीटिंग के बाद पूरे शहर में जुलूस निकाला गया। हजारों भाजपा समर्थक जुलूस में शामिल हुए। आज देश के प्रधानमंत्री के तौर पर 2001 से 2026 तक नरेंद्र मोदी की पब्लिक सर्विस के 25 साल पूरे हो रहे हैं। विकास के इन ढाई दशकों का जश्न मनाने और 2047 के ‘विकसित भारत’ के निर्माण का संदेश आम लोगों तक पहुंचाने के लिए, देश के दूसरे हिस्सों के साथ-साथ पुरुलिया में भी ‘सेवा ज्योति यात्रा’ का आयोजन किया गया। आज के कार्यक्रम के लिए पुरुलिया शहर के टैक्सी स्टैंड पर सैकड़ों लोग जमा हुए।

Latest News