Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

बंगाल-झारखंड सीमा पर पुलिस की सख्ती: बिना हेलमेट बाइक सवारों पर कसा शिकंजा, दर्जनों के कटे चालान

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

बंगाल-झारखंड सीमा पर पुलिस की सख्ती: बिना हेलमेट बाइक सवारों पर कसा शिकंजा, दर्जनों के कटे चालान

कुल्टी/कल्याणेश्वरी:सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और वाहन चालकों को जागरूक करने के लिए पुलिस प्रशासन एक बार फिर पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। बंगाल-झारखंड सीमा पर स्थित कल्याणेश्वरी नाका पॉइंट पर सोमवार को कल्याणेश्वरी फांड़ी पुलिस और कुल्टी ट्रैफिक गार्ड ने एक संयुक्त विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस अभियान के तहत मुख्य रूप से बिना हेलमेट दुपहिया वाहन चलाने वाले चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई।नियम तोड़ने वालों में मचा हड़कंपअभियान के दौरान नाका पॉइंट पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। इस रास्ते से गुजरने वाले ऐसे दर्जनों बाइक सवारों को रोका गया जो बिना हेलमेट यात्रा कर रहे थे। ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर मौके पर ही कई चालकों के चालान काटे गए और जुर्माना वसूला गया। पुलिस की इस अचानक हुई कार्रवाई से नियम तोड़ने वाले चालकों में हड़कंप की स्थिति देखी गई। कई चालक पुलिस को देखकर रास्ता बदलते भी नजर आए।जुर्माना ही नहीं, सुरक्षा का पाठ भी पढ़ायामामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य सिर्फ राजस्व या जुर्माना वसूलना नहीं है, बल्कि लोगों की जान बचाना है। हेलमेट न पहनने वालों पर कानूनी कार्रवाई करने के साथ-साथ पुलिस टीम ने चालकों और उनके पीछे बैठी सवारियों की काउंसलिंग भी की। उन्हें समझाया गया कि दुर्घटना के समय हेलमेट किस तरह जीवन रक्षक साबित होता है।लगातार जारी रहेगी चेकिंगइस विशेष संयुक्त अभियान में कल्याणेश्वरी फांड़ी और कुल्टी ट्रैफिक गार्ड के आला अधिकारी व जवान मुख्य रूप से शामिल थे। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया है कि आने वाले दिनों में भी यह अभियान इसी तरह पूरी कड़ाई से जारी रहेगा। नियमों की अनदेखी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।