Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

बराकर के सिद्धेश्वरी मंदिर में गूंजा महाआरती का शंखनाद: पीएम मोदी के जन्मदिवस पर जलाए ‘आशीर्वाद के दीये’

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

बराकर के सिद्धेश्वरी मंदिर में गूंजा महाआरती का शंखनाद: पीएम मोदी के जन्मदिवस पर जलाए ‘आशीर्वाद के दीये’

बराकर:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के पावन अवसर पर गुरुवार देर रात बराकर स्थित ऐतिहासिक सिद्धेश्वरी मंदिर में भक्ति का एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। भारतीय जनता पार्टी मंडल–01 की ओर से यहाँ ‘आशीर्वाद का एक दीया’ कार्यक्रम के तहत एक भव्य महाआरती का आयोजन किया गया।कैबिनेट मंत्री डॉ. अजय पोद्दार ने की दीर्घायु की कामनाकार्यक्रम की शुरुआत पश्चिम बंगाल सरकार के लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री तथा कुल्टी के विधायक डॉ. अजय कुमार पोद्दार द्वारा बाबा सिद्धेश्वर के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की गई। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और यशस्वी जीवन के लिए विशेष प्रार्थना की।बनारस की तर्ज पर हुई भव्य गंगा आरतीदीप प्रज्वलन के बाद मंदिर परिसर में भव्य गंगा आरती (महाआरती) का आयोजन किया गया। शंखध्वनि और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुई इस महाआरती में बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों ने हिस्सा लिया। पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से सराबोर हो उठा।गणमान्य जन रहे उपस्थितइस गरिमामयी आयोजन में मंडल अध्यक्ष संजू घोष, सौरभ चौरसिया, अनूप अग्रवाल, दीपक कुमार झा, अजीत बाउरी, विनय कुमार यादव, पिंटू, राजू यादव, प्रेम देवदास सहित भारी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।