Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

बराकर में ‘नो हेलमेट-नो पेट्रोल’ अभियान: पुलिस ने पेट्रोल पंपों पर पोस्टर लगाकर लोगों को किया जागरूक

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

बराकर में ‘नो हेलमेट-नो पेट्रोल’ अभियान: पुलिस ने पेट्रोल पंपों पर पोस्टर लगाकर लोगों को किया जागरूक

बराकर: आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नर के निर्देशानुसार आज कुल्टी थाना अंतर्गत बराकर सब ट्रैफिक गार्ड की ओर से सड़क सुरक्षा को लेकर एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। यह अभियान बराकर सब ट्रैफिक गार्ड के ओसी (OC) विनय लायक के नेतृत्व में क्षेत्र के विभिन्न पेट्रोल पंपों पर चलाया गया।

इस अभियान के तहत बराकर के सभी पेट्रोल पंपों पर ‘नो हेलमेट, नो पेट्रोल’ के पोस्टर लगाए गए। पुलिस की ओर से स्पष्ट संदेश दिया गया कि बिना हेलमेट के आने वाले दुपहिया वाहन चालकों को पेट्रोल नहीं दिया जाएगा। ओसी विनय लायक ने खुद पंप कर्मियों और वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने और अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने की अपील की।

इस मौके पर ओसी विनय लायक के साथ सात सिविक वॉलंटियर भी मौजूद थे, जिन्होंने पंपों पर पोस्टर चिपकाने और लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक करने में सहयोग किया। पुलिस प्रशासन की इस पहल का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना और लोगों को अपनी सुरक्षा के प्रति सतर्क करना है।