Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

#बाढ़ पश्चिम बंगाल: बरसात शुरू होते ही टूटे दो अस्थायी बांस के पुल, लोगों की बढ़ी मुश्किलें

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

#बाढ़ पश्चिम बंगाल: बरसात शुरू होते ही टूटे दो अस्थायी बांस के पुल, लोगों की बढ़ी मुश्किलें

आसनसोल, पश्चिम बर्धमान
बरसात की शुरुआत होते ही आसनसोल के हीरापुर क्षेत्र के सामडी इलाके में दामोदर नदी पर बने दो अस्थायी बांस और लकड़ी के पुल एक बार फिर टूट गए हैं। इनमें एक पुल केशाकुआरी फेरीघाट और दूसरा ईश्वरदा फेरीघाट पर स्थित है।


इन दोनों फेरीघाटों पर नदी पार करने के लिए हर साल अस्थायी बांस और लकड़ी के पुल बनाए जाते हैं, लेकिन मानसून आते ही ये पुल टूट जाते हैं। इस कारण पूरे बरसात के मौसम में स्थानीय लोगों को नदी पार करने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
पुल टूटने के बाद लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए कई किलोमीटर लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा है, जिससे समय और खर्च दोनों बढ़ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर वर्ष यही स्थिति बनती है, लेकिन अब तक स्थायी पुल का निर्माण नहीं किया गया है।
इस वर्ष भी दोनों अस्थायी पुलों के टूट जाने से दामोदर नदी के दोनों किनारों के ग्रामीणों की आवाजाही प्रभावित हुई है। लोगों ने प्रशासन से जल्द स्थायी पुल निर्माण की मांग की है, ताकि हर मानसून में होने वाली इस समस्या से स्थायी रूप से निजात मिल सके।

Latest News