Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

*• बीआरएस के विधानसभा बहिष्कार ने कांग्रेस को झूठ बोलने का औसर दिया: कविता*

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

*तेलंगाना जागृति- सूर्यापेट*

*4 जनवरी 2026*

*• बीआरएस के विधानसभा बहिष्कार ने कांग्रेस को झूठ बोलने का औसर दिया: कविता*

*• तेलंगाना का 3% जल हिस्सा किसने सौंपा? कविता का तीखा सवाल*

*• सत्ता में कोई भी हो, भ्रष्टाचार को उजागर करती रहूंगी: कविता*

तेलंगाना जागृति की अध्यक्ष के. कविता ने सूर्यापेट में एक प्रेस मीट को संबोधित किया और निम्नलिखित मुख्य बयान दिए:

के. कविता ने आरोप लगाया कि हालिया असेंबली सत्र में गंभीर लोकतांत्रिक खामियां देखी गईं, विपक्ष की अनुपस्थिति ने सत्ताधारी कांग्रेस सरकार को झूठे और गुमराह करने वाले बयान देने का औसर दिया। उन्होंने कहा कि कृष्णा नदी जल बंटवारे पर चर्चा की घोषणा के बावजूद, सरकार सभी हितधारक राज्यों को शामिल करके एक व्यापक बहस कराने में विफल रही।

उन्होंने अलमाट्टी बांध की ऊंचाई बढ़ाने के कर्नाटक के निर्णय पर चुप्पी साधने के लिए तेलंगाना सरकार की कड़ी आलोचना की, उन्हों ने कहा के इस से तेलंगाना को लगभग 100 टीएमसी पानी का नुकसान हो सकता है। उन्होंने मांग की कि तेलंगाना असेंबली तुरंत अलमाट्टी की ऊंचाई बढ़ाने और ऊपरी भद्रा परियोजना को राष्ट्रीय दर्जा दिए जाने के विरोध में प्रस्ताव पारित करे।

कविता ने सवाल किया कि पालमुरु-रंगारेड्डी और नारायणपेट-कोडंगल परियोजनाओं के लिए पानी का आवंटन क्यों कम किया गया, और तेलंगाना के पानी के हिस्से में कमी को किसने मंजूरी दी। उन्होंने उन समझौतों पर स्पष्ट जवाब मांगा, जिनसे कथित तौर पर तेलंगाना का हिस्सा 3 प्रतिशत कम हो गया, और जुराला से श्रीशैलम में इंटेक पॉइंट शिफ्ट करने पर भी जवाब मांगा।

उन्होंने कांग्रेस सरकार और बीआरएस नेतृत्व दोनों पर राजनीतिक नाटक करने का आरोप लगाया, यह कहते हुए कि असेंबली बहिष्कार ने विपक्ष की झूठ पर सवाल उठाने की जिम्मेदारी को कमजोर किया। उन्होंने सवाल किया कि क्या बहिष्कार का फैसला हरीश राव ने व्यक्तिगत रूप से लिया था या बीआरएस हाईकमान ने, चेतावनी दी कि असेंबली बहस को छोड़ना एक गंभीर राजनीतिक गलती थी।

कविता ने सूर्यापेट जिले में भ्रष्टाचार, भूमि अतिक्रमण, बुनियादी ढांचे की उपेक्षा, अवैध रेत खनन, अधूरी सिंचाई परियोजनाएं, पीने के पानी की कमी, कृष्णा नदी प्रदूषण और सार्वजनिक धन के दुरुपयोग के गंभीर आरोप भी लगाए। उन्होंने इन मुद्दों पर तत्काल प्रशासनिक कार्रवाई की मांग की।

अपना रुख स्पष्ट करते हुए, उन्होंने कहा कि उनका किसी भी नेता से कोई व्यक्तिगत द्वेष नहीं है और उनकी लड़ाई केवल भ्रष्टाचार के विरुद्ध है, जो लोगों को उनके सही लाभों से वंचित करता है और लोकतंत्र को कमजोर करता है।

उन्होंने पिछली बीआरएस  सरकार के दौरान की गई गलतियों को स्वीकार किया और कहा कि नेताओं को जिम्मेदारी लेनी चाहिए और पिछली गलतियों को सुधारना चाहिए। उन्होंने फिर दोहराया कि उन्होंने नैतिक आधार पर अपनी एमएलसी  पोस्ट से राजीनामा दिया है और तेलंगाना जागृति के माध्यम से लोगों के मुद्दे बिना किसी डर के उठाती रहेंगी।

कविता ने यह कहते हुए बात खत्म की कि वह अपने ज़िला-वार दौरे जारी रखेंगी, लोगों से सीधे जुड़ेंगी, और राजनीतिक परिणामों  की परवाह किए बिना बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार के विरुद्ध  आवाज़ उठाएंगी, और साथ ही उन्हों ने ज़ोर देकर कहा कि तेलंगाना का भविष्य जवाबदेही, पारदर्शिता और जनहित पर बनना चाहिए।