महापंचमी पर नियामतपुर देवी मंदिर का भव्य उद्घाटन, मंत्री अजय कुमार पोद्दार ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ
कुल्टी। महापंचमी के पावन अवसर पर नियामतपुर देवी मंदिर का उद्घाटन श्रद्धा, भक्ति और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर राज्य के मंत्री डॉ. अजय कुमार पोद्दार ने दीप प्रज्वलित कर मंदिर का विधिवत शुभारंभ किया। मंदिर के उद्घाटन के साथ ही पूरा परिसर भक्तिमय माहौल से सराबोर हो गया।
कार्यक्रम के दौरान मंदिर कमिटी एवं देवी मंदिर के सदस्यों की ओर से डॉ. अजय कुमार पोद्दार को स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने मां दुर्गा के प्रति अपनी आस्था प्रकट करते हुए क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
जरूरतमंदों के बीच साड़ी वितरण कर दिया सेवा का संदेश
कार्यक्रम के समापन पर सामाजिक सरोकार का परिचय देते हुए जरूरतमंद लोगों के बीच साड़ियों का वितरण किया गया। इस पहल के माध्यम से त्योहार की खुशियां जरूरतमंदों के साथ साझा करने का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर सचिन बलोदिया, विनोद तांतुबाई, संजय दास, लालबहादुर बर्मन, राजा बाबू गुप्ता, संजय बौरमैन, मिक्की बलोदिया, प्रदीप केशरी एवं विशाल गुप्ता सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
धार्मिक आस्था, सामाजिक सम्मान और सेवा भावना के संगम ने महापंचमी के इस आयोजन को विशेष बना दिया।










