दक्षिण पूर्व रेलवे
आद्रा मंडल
प्रेस विज्ञप्ति
राष्ट्रीय पल्स पोलियो प्रतिरक्षण कार्यक्रम-2026 के अंतर्गत आद्रा मंडल में पल्स पोलियो अभियान का सफल आयोजन
आद्रा, दिनांक: 28 जून 2026
राष्ट्रीय पल्स पोलियो प्रतिरक्षण कार्यक्रम-2026 के अंतर्गत दक्षिण पूर्व रेलवे, आद्रा मंडल के चिकित्सा विभाग द्वारा मंडलीय रेलवे अस्पताल, आद्रा सहित मंडल के विभिन्न रेलवे स्वास्थ्य इकाइयों एवं निर्धारित पल्स पोलियो बूथों पर सफलतापूर्वक पल्स पोलियो अभियान का आयोजन किया गया।
मंडलीय रेलवे अस्पताल, आद्रा में आयोजित पल्स पोलियो बूथ का उद्घाटन मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (CMS/आद्रा) डॉ. संतोष कुजूर द्वारा किया गया। इस अवसर पर अन्य चिकित्सा अधिकारी एवं स्वास्थ्यकर्मी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान पाँच वर्ष से कम आयु के बच्चों को पोलियोरोधी जीवनरक्षक दवा (ओरल पोलियो वैक्सीन) की खुराक पिलाई गई।
भारतीय रेल “पोलियो मुक्त भारत” के राष्ट्रीय संकल्प को साकार करने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। उन्होंने सभी अभिभावकों से अपील की कि वे अपने पाँच वर्ष से कम आयु के प्रत्येक बच्चे को पोलियो की जीवनरक्षक खुराक अवश्य पिलाएँ, ताकि कोई भी बच्चा इस गंभीर बीमारी से वंचित न रहे।
आद्रा मंडल का चिकित्सा विभाग जनस्वास्थ्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को निरंतर निभाते हुए ऐसे राष्ट्रीय स्वास्थ्य अभियानों में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित कर रहा है तथा रेलवे कर्मचारियों, उनके परिवारजनों एवं आमजन के स्वास्थ्य संरक्षण हेतु निरंतर कार्यरत है।










