Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

“रोलिंग ब्लॉक के कारण कोचिंग ट्रेनों के परिचालन में परिवर्तन”

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

Oplus_16908288

दक्षिण पूर्व रेलवे
आद्रा मंडल
प्रेस विज्ञप्ति

“रोलिंग ब्लॉक के कारण कोचिंग ट्रेनों के परिचालन में परिवर्तन”

आद्रा, दिनांक : 14.06.2026

दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में इंजीनियरिंग, टीआरडी (TRD) तथा सिग्नल एवं टेलीकम्युनिकेशन (S&T) विभागों द्वारा आवश्यक अनुरक्षण कार्य हेतु दिनांक 15.06.2026 से 21.06.2026 तक एक सप्ताह का संयुक्त रोलिंग ब्लॉक कार्यक्रम नियोजित किया गया है। उक्त अवधि के दौरान निम्नलिखित कोचिंग ट्रेनों के परिचालन में परिवर्तन रहेगा :

***रद्द की गई ट्रेनें (Cancellation)***

(1) 68061/68062 (आद्रा–आसनसोल–आद्रा) मेमू दिनांक 15.06.2026 एवं 18.06.2026 को रद्द रहेगी।

(2) 68090/68089 (आद्रा–मिदनापुर–आद्रा) मेमू दिनांक 16.06.2026, 19.06.2026 एवं 21.06.2026 को रद्द रहेगी।

(3) 68077/68078 (आद्रा–भागा–आद्रा) मेमू दिनांक 21.06.2026 को रद्द रहेगी।

(4) 68079/68080 (भोजूडीह–चंद्रपुरा–भोजूडीह) मेमू दिनांक 21.06.2026 को रद्द रहेगी।

***आंशिक समापन / आंशिक प्रारंभ (Short Termination / Short Origination)***

(1) 18116/18115 (चक्रधरपुर–गोमो–चक्रधरपुर) मेमू दिनांक 16.06.2026, 19.06.2026 एवं 21.06.2026 को महुदा में आंशिक रूप से समाप्त/प्रारंभ होगी। इस अवधि में ट्रेन की परिसेवा महुदा–गोमो–महुदा खंड में रद्द रहेगी।

(2) 68055/68056 (आसनसोल–टाटानगर–आसनसोल) मेमू दिनांक 17.06.2026 एवं 20.06.2026 को आद्रा में आंशिक रूप से समाप्त/प्रारंभ होगी। इस अवधि में ट्रेन की परिसेवा आद्रा–टाटानगर–आद्रा खंड में रद्द रहेगी।

(3) 63594/63593 (आसनसोल–पुरुलिया–आसनसोल) मेमू दिनांक 16.06.2026, 17.06.2026, 18.06.2026, 19.06.2026 एवं 20.06.2026 को आद्रा में आंशिक रूप से समाप्त/प्रारंभ होगी। इस अवधि में ट्रेन की परिसेवा आद्रा–पुरुलिया–आद्रा खंड में रद्द रहेगी।

(4) 18035/18036 (खड़गपुर–हटिया–खड़गपुर) एक्सप्रेस दिनांक 17.06.2026 एवं 20.06.2026 को आद्रा में आंशिक रूप से समाप्त/प्रारंभ होगी। इस अवधि में ट्रेन की परिसेवा आद्रा–हटिया–आद्रा खंड में रद्द रहेगी।

(5) 68056/68060 (टाटानगर–आसनसोल–बाराभूम) मेमू दिनांक 15.06.2026 को आद्रा में आंशिक रूप से समाप्त/प्रारंभ होगी। इस अवधि में ट्रेन की परिसेवा आद्रा–आसनसोल–आद्रा खंड में रद्द रहेगी।

Latest News

Related News