लच्छीपुर रेड लाइट एरिया में ग्राहकों को बंधक बनाकर लूटने वाला दूसरा मास्टरमाइंड रोशन खान भी गिरफ्तार,
बाबर के उगले राज के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन!
कुल्टी:लच्छीपुर दिशा रेड लाइट इलाके में ग्राहकों को बंधक बनाकर लूटपाट करने और फिल्मी स्टाइल में गाड़ी की चाबी छीनकर भागने वाले कुख्यात गैंग के खिलाफ नियामतपुर पुलिस को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए इस कांड के दूसरे मुख्य आरोपी रोशन खान को बीती रात दबोच लिया है। मुख्य आरोपी बाबर खान की गिरफ्तारी के बाद से ही रोशन पुलिस की रडार पर था। आज (बुधवार) पुलिस ने कड़ी सुरक्षा के बीच आरोपी को आसनसोल कोर्ट में पेश किया, जहां से पुलिस उसे रिमांड पर लेकर आगे की पूछताछ की तैयारी में है।बाबर खान ने रिमांड में उगला राज, सलाखों के पीछे पहुंचा रोशनपुलिस सूत्रों के अनुसार, इस कांड के पहले गिरफ्तार आरोपी बाबर खान को रिमांड पर लेकर जब कड़ाई से पूछताछ की गई, तो उसने अपने पूरे गैंग और वारदातों का कच्चा चिट्ठा खोल दिया। बाबर से मिली इसी खुफिया जानकारी और सटीक लोकेशन के आधार पर नियामतपुर पुलिस ने बीती रात छापेमारी कर रोशन खान को धर दबोचा।बंधक बनाकर लूटा, शिकायत करने जाने पर फिल्मी अंदाज में छीनी स्कॉर्पियो की चाबीयह पूरा मामला किसी क्राइम थ्रिलर फिल्म जैसा है। लच्छीपुर इलाके में आरोपियों ने चार ग्राहकों को बंधक बना लिया था। डरा-धमकाकर उनसे ₹10,000 नगद और ₹20,000 ऑनलाइन ट्रांसफर करवा लिए गए। वारदात यहीं नहीं रुकी; जब पीड़ित किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छूटकर शिकायत दर्ज कराने थाने की तरफ भागे, तो आरोपियों ने उनका पीछा किया। बीच रास्ते में पीड़ितों को घेरकर उनकी स्कॉर्पियो गाड़ी की चाबी भी छीन ली गई ताकि वे पुलिस तक न पहुंच सकें।अब ‘पूरे सिंडिकेट’ के खात्मे की तैयारी, पुलिस खंगाल रही है कुंडलीनियामतपुर थाना पुलिस अब रोशन खान को रिमांड पर लेकर यह पता लगाने में जुटी है कि इस ‘लूट गैंग’ के तार और कहां-कहां जुड़े हैं। पुलिस को शक है कि रेड लाइट इलाके में आने वाले बाहरी ग्राहकों को निशाना बनाने वाला एक बड़ा सिंडिकेट काम कर रहा है। आने वाले दिनों में इस मामले में कुछ और चौंकाने वाली गिरफ्तारियां हो सकती हैं।










