Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

व्यापार की आड़ में वारदात: किरायेदार ही निकला अपहरण का मुख्य आरोपी; पुलिस ने कोर्ट से मांगी 7 दिन की रिमांड

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

व्यापार की आड़ में वारदात: किरायेदार ही निकला अपहरण का मुख्य आरोपी; पुलिस ने कोर्ट से मांगी 7 दिन की रिमांड

पुरुलिया:एक ही परिवार की तीन नाबालिग बहनों को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। हुड़ा थाना क्षेत्र से गायब हुई बच्चियों को सुरक्षित बरामद करते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी मोनिरुल मल्लिक को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ईस्ट बर्दवान का रहने वाला है और उसे बीरभूम जिले के सिउरी थाना इलाके से गिरफ्तार किया गया। पुलिस को इस वारदात के पीछे किसी संगठित गिरोह के शामिल होने का अंदेशा है।भरोसा जीतकर दिया वारदात को अंजामपुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी अक्सर व्यापार के सिलसिले में हुड़ा थाना क्षेत्र में आता-जाता था और वहां उसने एक कमरा किराए पर ले रखा था। पड़ोस में रहने के कारण उसने परिवार का विश्वास जीत लिया और मौका पाकर बच्चियों को साथ लेकर फरार हो गया। परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज होते ही पुलिस ने तलाश शुरू कर दी थी।पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी दबोचा गयातकनीकी निगरानी के आधार पर पुलिस ने बीरभूम के सिउरी में छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार किया। बरामद की गई बच्चियों में दो सगी बहनें और एक चचेरी बहन शामिल है। पुलिस प्रशासन इस बात की जांच कर रहा है कि इस घटना के तार अंतर-जिला अपराधी गिरोह से तो नहीं जुड़े हैं।7 दिनों की रिमांड पर पूछताछ जारीगिरफ्तार आरोपी को बुधवार को पुरुलिया कोर्ट में पेश किया गया। गिरोह के नेटवर्क का पता लगाने और अन्य संभावित आरोपियों की पहचान के लिए पुलिस ने अदालत से आरोपी की 7 दिनों की कस्टडी मांगी है। अधिकारियों का मानना है कि गहन पूछताछ से किसी बड़े रैकेट का पर्दाफाश हो सकता है।

Latest News

Related News