आसनसोल: शहर की सड़कों पर रात के अंधेरे और बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को लेकर नगर निगम प्रशासन अब सख्त नजर आ रहा है। निगम कमिश्नर ने रात के समय खुद सड़कों पर उतरकर स्ट्रीट लाइट व्यवस्था का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान कई जगह स्ट्रीट लाइटें बंद मिलने पर कमिश्नर ने संबंधित कर्मचारियों और अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई और व्यवस्था में तत्काल सुधार के निर्देश दिए।
कमिश्नर ने साफ संदेश दिया कि शहर की सड़कों और गलियों में अंधेरा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बंद पड़ी लाइटों की मरम्मत और नियमित निगरानी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

निगम प्रशासन का दावा है कि आने वाले दिनों में शहर के हर जरूरी हिस्से को रोशन करने और स्ट्रीट लाइट व्यवस्था को बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
अब सवाल यही—क्या कमिश्नर की इस सख्ती के बाद आसनसोल की सड़कें सच में रात के अंधेरे से मुक्त होंगी?










