संजय सिन्हा ने बढ़ाया खेल प्रतिभाओं का हौसला
आसनसोल : इंटरनेशनल इक्विटेबल ह्यूमन राइट्स सोशल काउंसिल;स्पोर्ट्स विंग की ओर से आसनसोल के पोलो ग्राउंड में एनुअल स्पोर्ट्स मीट 2026 का आयोजन किया गया।विभिन्न प्रतियोगिताओं में 100 से भी अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।बच्चों ने दौड़, कबड्डी, खो-खो और बैडमिंटन सहित कई प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया। मुख्य अतिथि के तौर पर पधारे संस्था के चेयरमैन संजय सिन्हा ने कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को नियमित खेल गतिविधियों के लिए प्रेरित किया ।उन्होंने बच्चों को खेल भावना की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि खेल स्वस्थ जीवनशैली के साथ अनुशासन और आत्मविश्वास बढ़ाने में सहायक हैं। उन्होंने बताया कि हर साल राष्ट्रीय खेल दिवस मेजर ध्यानचंद की जयंती पर मनाया जाता है। चेयरमैन संजय सिन्हा ने बच्चों और युवाओं को मोबाइल से ध्यान हटाकर मैदानों पर केंद्रित करने की सलाह दी।इस दौरान उन्होंने बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत भी किया और उनका हौसला बढ़ाया।संस्था की ओर से स्पोर्ट्स विंग के अध्यक्ष विवेक दास,उपाध्यक्ष रजनीश रंजन,रवि पासवान, जया साव,प्रियंका बाउरी,धर्मेंद्र यादव,इंद्राणी रॉय,तारक रजक,कौशिक रॉय चौधरी,शिशिर कुमार,संदीपन रॉय,सतबीर सिंह,मोहम्मद आफताब,बंटी कुमार वर्मा,शुभम शर्मा,उमेश सिंह सहित दर्जनों सदस्य उपस्थित थे।सभी ने अहम भूमिका निभाई।










