Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

*सीतारामपुर जंक्सन स्टेशन पर पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक का निरीक्षण होने को लेकर सभी विभाग की ओर से स्टेशन परिसर पर युद्ध स्तर का कार्य चल रहा है।*

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

आसनसोल रेल मंडल के सीतारामपुर जंक्सन स्टेशन पर पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक का निरीक्षण होने को लेकर सभी विभाग की ओर से स्टेशन परिसर पर युद्ध स्तर का कार्य चल रहा है। उक्त निरीक्षण हर वर्ष आसनसोल रेल मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक की ओर से किया जाता है। रेल मंत्रालय की ओर से सीतारामपुर जंक्सन स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन से सम्मानित किया है। वही देखा जा रहा है स्टेशन परिसर के बाहर भीतर रेलवे की ओर से बना गति शक्ति विभाग को तेज़ गति से कार्य करने के लिये तैयार किया गया है परतुं गति शक्ति ने स्टेशन के बाहर ईंट वाले पत्थर को रेलवे अस्पताल के समक्ष 51 no ब्लॉक पर जमा किये जाने पर रेलवे आवास में रहने वाले ने इसका विरोध किया । उसके बाद भी पत्थर वाले ईट फेंके जाने पर रेलवे कर्मचारियों के परिवार वालों ने रेलवे की ओर से लगे गेट में ताला जड़ दिया तब जाकर पत्थर वाले ईंट को फेंकने बंद किया गया। उसके बाद जो बचे पत्थर थे उसे स्कूल के बच्चों के खेलने वाले मैदान में फेंक दिया। इस संदर्भ में भाजपा नेता सह समाज सेवी टिंकु वर्मा ने कहा मैंने आसनसोल रेल मंडल के अधिकारियों को ई मेल के माध्यम से चार पाँच दिन पहले ही एक सुझाव दिया था, लोकों टैंक पम्पू तालाब के पास से 2 और 3 no पेलटफॉर्म में आने के रास्ते पर ईट वाले पत्थर को बिछा देने से रेलवे कर्मचारियों को आने जाने का सुंदर मार्ग हो जाएगा साथ ही महापर्व छठ पूजा के लिये भी पम्पू तालाब का एक किनारा श्रद्धालुओं के लिये अच्छा हो जाएगा। श्री वर्मा ने कहा रेलवे के अमृत भारत स्टेशन सीतारामपुर जंक्सन स्टेशन का एस सी सी कमेटी का सदस्य होने के नाते रेलवे को अच्छा सुझाव देने पर भी सही जवाब आसनसोल रेल मंडल के उच्च अधिकारियों का जवाब नहीं मिलता है। मिलना उचित नहीं समझते है। श्री वर्मा ने कहा पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक आने सीतारामपुर रेलवे स्टेशन को बड़ा सम्मान मिलेगा , परतुं अब तक रेलवे के अधिकारियों ने एस सी सी कमेटी के सदस्यों को पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक के आने की जानकारी रेल मंडल से नहीं दिया गया है।