Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

सीतारामपुर भाजपा कार्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया पवित्र राखी उत्सव

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

सीतारामपुर भाजपा कार्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया पवित्र राखी उत्सव

सीतारामपुर, 28 अगस्त: आसनसोल भाजपा संगठनात्मक जिला के कुल्टी विधानसभा अंतर्गत विद्यासागर सारणी, सीतारामपुर स्टेशन रोड स्थित नवनिर्मित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में पवित्र राखी उत्सव हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम के दौरान वार्ड संख्या 19 की आदिवासी महिला एवं जिला महिला नेत्री रूपा दास सहित महिला कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिला मीडिया इंचार्ज सह कुल्टी विधानसभा मंडल उपाध्यक्ष टिंकू वर्मा, निर्मला गुप्ता, प्रीतम चक्रवर्ती, ओबीसी मोर्चा मंडल-4 के अध्यक्ष अमित साहू, साधन पाल एवं समाजसेवी रूबी घोष, भाजपा युवा नेता समीर घोष, दीपकर मंडल, मंडल 4 के ओबीसी मोर्चा के राजेश साव, शिक्षक तपन बैनर्जी, मंडल चार के भाजपा महासचिव काजल दास, जिसु राय, विजय दास के सहित पार्टी कार्यकर्ताओं एवं आम राहगीरों को राखी बांधी।
महिलाओं ने रास्ते से गुजर रहे युवाओं, बुजुर्गों एवं आम लोगों को भी राखी पहनाकर आरती की तथा लड्डू खिलाकर राखी पर्व की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में आम लोगों के बीच काफी उत्साह और खुशी देखने को मिली।
इस अवसर पर टिंकू वर्मा ने कहा कि सीतारामपुर का यह नवनिर्मित भाजपा कार्यालय आने वाले दिनों में सामाजिक एवं जनसेवा से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों के लिए सक्रिय रहेगा। पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों को साथ लेकर लगातार सामाजिक एवं जनहित के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि राखी भाई-बहन के पवित्र प्रेम, विश्वास और सम्मान का प्रतीक है। इसी भावना के साथ आम जनता, यात्रियों एवं राहगीरों को राखी बांधकर भाईचारे, सम्मान और सामाजिक एकता का संदेश दिया गया।
टिंकू वर्मा ने कहा कि पश्चिम बंगाल के मंत्री सह कुल्टी विधायक डॉ. अजय कुमार पोद्दार जी के नेतृत्व तथा आसनसोल जिला अध्यक्ष देवतनु भट्टाचार्य के मार्गदर्शन में आने वाले दिनों में जनसेवा एवं समाजहित से जुड़े और भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सीतारामपुर स्थित भाजपा कार्यालय कार्यकर्ताओं एवं आम जनता के साथ मिलकर समाजहित में निरंतर सक्रिय भूमिका निभाता रहेगा।
कार्यक्रम के दौरान राखी बंधवाने वाले लोगों में खासा उत्साह देखा गया। उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को राखी पर्व की शुभकामनाएं देते हुए भाईचारे, प्रेम और सामाजिक एकता का संदेश दिया।