सीतारामपुर में सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत, जनसेवा को समर्पित हुआ वाटर कूलर
कुल्टी: प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर शुरू हुए “सेवा संकल्प अभियान” के तहत सीतारामपुर में विभिन्न सेवा कार्यक्रम आयोजित किए गए। राष्ट्रीय स्तर पर भी 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा एवं जनभागीदारी से जुड़े कार्यक्रमों की शुरुआत की गई है।
सीतारामपुर के विद्यासागर सारणी, स्टेशन रोड स्थित नवनिर्मित भाजपा कार्यालय में आम जनता, राहगीरों, विद्यार्थियों, बच्चों एवं बुजुर्गों के लिए वाटर कूलर स्थापित किया गया। इस अवसर पर दीप प्रज्वलन एवं लड्डू वितरण भी किया गया।
इसके साथ ही कुल्टी बोरो 8, 9 एवं 10 कार्यालयों में कर्मचारियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं की सहभागिता से दीप प्रज्वलन और प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न बोरो के इंजीनियर एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे तथा सांस्कृतिक प्रस्तुति के माध्यम से पश्चिम बंगाल की संस्कृति की झलक देखने को मिली।
इस अवसर पर प्रदेश सदस्य विवेकानंद भट्टाचार्य, पंडित सदाशिव त्रिवेदी, भाजपा आसनसोल संगठनात्मक जिला मीडिया प्रभारी एवं कुल्टी मंडल उपाध्यक्ष टिंकू वर्मा, डॉ. अबरार अहमद, समीर मंडल, काजल दास, विजय बावरी, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष अमित साहू, सोनू यादव, कारु, प्रदीप पाल, दया मय मंडल,राजेश राय, आकाश चौधरी, दीपकर मंडल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
टिंकू वर्मा ने कहा कि “सेवा ही संगठन की मूल भावना है और जनता के बीच सेवा कार्यों के माध्यम से संगठन को समाज से जोड़ना ही सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य है।” उन्होंने बताया कि अभियान के तहत आगे भी जनसेवा के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने आगामी 25 सितंबर को सीतारामपुर भाजपा कार्यालय में अदिकर्णा फाउंडेशन के सहयोग से रक्तदान शिविर आयोजित किए जाने की जानकारी दी।
प्रदेश सदस्य विवेकानंद भट्टाचार्य एवं पंडित सदाशिव त्रिवेदी ने भी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर शुभकामनाएं देते हुए सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने की बात कही।
वहीं, सीतारामपुर अमृत भारत रेलवे स्टेशन के बाहर भी दीप प्रज्वलन एवं लड्डू वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री जी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए बैनर लगाया गया।
**भाजपा कार्यकर्ताओं के अनुसार, पश्चिम बंगाल में 2026 के विधानसभा चुनाव के बाद संगठन की ओर से जनता के बीच संपर्क और सेवा गतिविधियों को बढ़ाने के क्रम में “सेवा संकल्प अभियान” को जनभागीदारी से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।**










