दक्षिण पूर्व रेलवे
आद्रा मंडल
प्रेस विज्ञप्ति
“स्वच्छता अभियान के अंतर्गत आद्रा मंडल के विभिन्न स्टेशनों एवं आवासीय परिसरों में चला विशेष स्वच्छता अभियान”
आद्रा, दिनांक : 26.05.2026
“विश्व पर्यावरण दिवस अभियान–2026” के अंतर्गत आज दक्षिण पूर्व रेलवे आद्रा मंडल द्वारा आद्रा , भोजूडीह, बोकारो स्टील सिटी सहित विभिन्न रेलवे स्टेशनों, रेलवे परिसरों एवं आवासीय परिसरों में विशेष स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया।
अभियान के दौरान रेलवे अस्पताल/स्वास्थ्य इकाइयों, प्लेटफॉर्म, प्रतीक्षालय, कार्यालय परिसर, आवासीय कॉलोनियों एवं आसपास के क्षेत्रों में व्यापक सफाई कार्य किया गया। स्वच्छता अभियान के अंतर्गत कचरा संग्रहण, नालियों की सफाई, प्लास्टिक एवं अन्य अपशिष्ट पदार्थों के उचित निष्पादन तथा सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई कि गई तथा स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाते हुए यात्रियों, रेल कर्मचारियों एवं स्थानीय नागरिकों को स्वच्छ वातावरण बनाए रखने हेतु प्रेरित किया। साथ ही लोगों को स्वच्छता अपनाने, प्लास्टिक के उपयोग को कम करने एवं पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने का संदेश दिया गया।
इस दौरान गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु आद्रा मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर शीतल पेयजल की समुचित व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई, स्काउट एवं गाइड के तरफ से यात्रियों को स्वच्छ एवं ठंडा पेयजल उपलब्ध कराया गया।
आद्रा मंडल द्वारा इस प्रकार के जन-जागरूकता एवं स्वच्छता अभियानों का निरंतर आयोजन किया जाता रहेगा, ताकि यात्रियों एवं rail कर्मचारियों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।










