Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

“स्वच्छता ही सेवा-2026” के तहत आद्रा मंडल में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन एवं जन भागीदारी आधारित विभिन्न जागरूकता गतिविधियों का आयोजन

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

दक्षिण पूर्व रेलवे
आद्रा मंडल
प्रेस विज्ञप्ति
दिनांक: 23.09.2026

“स्वच्छता ही सेवा-2026” के तहत आद्रा मंडल में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन एवं जन भागीदारी आधारित विभिन्न जागरूकता गतिविधियों का आयोजन

दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में “स्वच्छता में सहभाग” थीम के साथ “स्वच्छता ही सेवा-2026” अभियान का आयोजन दिनांक 17 सितम्बर से 15 अक्टूबर 2026 तक किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत दिनांक 23 सितम्बर 2026 को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन (Solid Waste Management – SWM) 2026, SWM Rules 2026 तथा जन भागीदारी के अंतर्गत स्वच्छता एवं प्लास्टिक-मुक्त वातावरण से संबंधित विभिन्न जागरूकता गतिविधियों का आयोजन आद्रा एवं मंडल के विभिन्न स्थानों पर किया गया।

इसी क्रम में आद्रा रेलवे अस्पताल एवं अन्य स्थानों पर ठोस अपशिष्ट प्रबंधन (SWM) 2026 के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों के माध्यम से रेलकर्मियों एवं आमजन को कचरे के उचित प्रबंधन, कचरे के पृथक्करण, जैविक एवं अजैविक अपशिष्ट के उचित निस्तारण तथा स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही, रेलवे कॉलोनियों में घरेलू जैविक कचरे से घरेलू कम्पोस्टिंग (Home Composting) को बढ़ावा देने के संबंध में जानकारी दी गई तथा रेलवे कॉलोनी अस्पताल में जैव-कम्पोस्टिंग (Bio-Composting) सुविधा को प्रोत्साहित किया गया।

बीएनआर स्कूल (प्राइमरी विंग), आद्रा में विद्यार्थियों के लिए SWM Rules 2026 पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यार्थियों को कचरे के स्रोत पर पृथक्करण, अपशिष्ट के उचित निस्तारण तथा स्वच्छता संबंधी व्यवहार अपनाने के बारे में जानकारी दी गई। इसी प्रकार बीएनआर स्कूल (सीनियर विंग), आद्रा में भी SWM Rules 2026 के संबंध में जागरूकता अभियान चलाया गया, जिसमें विद्यार्थियों को स्वच्छता एवं जिम्मेदार अपशिष्ट प्रबंधन के महत्व से अवगत कराया गया।

जन भागीदारी (Jan Bhagidari) के अंतर्गत “Say No to Plastic” विषय पर विशेष जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। बीएनआर स्कूल (सीनियर विंग), आद्रा के विद्यार्थियों द्वारा “Say No to Plastic” संदेश के साथ जागरूकता रोड मार्च (Awareness Road March) निकाला गया। विद्यार्थियों ने प्लास्टिक के दुष्प्रभावों, एकल-उपयोग प्लास्टिक (Single-Use Plastic) के उपयोग को कम करने तथा पर्यावरण-अनुकूल विकल्प अपनाने के संबंध में आमजन को जागरूक किया।

इसी क्रम में बीएनआर स्कूल, आद्रा में विद्यार्थियों एवं संबंधित प्रतिभागियों द्वारा “Say No to Plastic” की शपथ (Pledge) भी ली गई। शपथ के माध्यम से प्लास्टिक के उपयोग को कम करने, स्वच्छ एवं प्लास्टिक-मुक्त परिवेश बनाए रखने तथा पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया गया।

इसके अतिरिक्त, बीएनआर स्कूल (सीनियर विंग), आद्रा के परिसर में विद्यार्थियों द्वारा शून्य-अपशिष्ट खेल गतिविधि (Zero-Waste Sports Activity) में भाग लिया गया। इस गतिविधि के माध्यम से खेलकूद के दौरान अपशिष्ट को न्यूनतम रखने, कचरे को निर्धारित स्थान पर डालने तथा विद्यालय परिसर को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाए रखने के प्रति विद्यार्थियों में जागरूकता विकसित की गई। जागरूकता अभियान के अंतर्गत घर-घर जाकर ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, कचरे के पृथक्करण एवं स्वच्छता के संबंध में भी लोगों को जागरूक किया गया तथा दैनिक जीवन में स्वच्छता संबंधी अच्छी आदतों को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

इसी क्रम में पुरुलिया स्टेशन पर यात्रियों के बीच रंग-कोडित पॉलीबैग (Colour-Coded Polybags) के माध्यम से कचरे के पृथक्करण एवं उचित निस्तारण के संबंध में जागरूकता अभियान चलाया गया। यात्रियों को अलग-अलग प्रकार के कचरे को निर्धारित श्रेणी के अनुसार अलग रखने तथा रेलवे परिसर में स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया।

साथ ही, आद्रा मंडल के विभिन्न स्थानों पर पेयजल एवं स्वच्छता संबंधी गतिविधियों के अंतर्गत आवश्यक अवशिष्ट क्लोरीन (Residual Chlorine – RCL) के नमूने भी एकत्र किए गए।
आद्रा मंडल द्वारा सभी रेल कर्मचारियों, विद्यार्थियों, यात्रियों एवं आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, कचरे के पृथक्करण, प्लास्टिक के कम उपयोग, एकल-उपयोग प्लास्टिक से बचाव एवं स्वच्छता संबंधी गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें। सामूहिक जन भागीदारी एवं निरंतर जागरूकता के माध्यम से रेलवे परिसरों, कॉलोनियों, विद्यालयों एवं आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ, सुंदर, प्लास्टिक-मुक्त एवं पर्यावरण-अनुकूल बनाने में अपना योगदान दें।