हुड़दंगियों पर रहेगी पैनी नजर, शांति और भाईचारे से मनेगा मोहर्रम:कुल्टी पुलिस बराकर फाड़ी में शांति समिति की बैठक संपन्न,
नियमों का उल्लंघन करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
बराकर। मोहर्रम का त्यौहार शांतिपूर्ण और आपसी भाईचारे के साथ मनाने को लेकर सोमवार को बराकर फाड़ी प्रांगण में एक अहम समीक्षा बैठक की गई। कुल्टी थाना प्रभारी अशोक सिन्हा की अध्यक्षता में आयोजित इस शांति समिति की बैठक में क्षेत्र के सभी अखाड़ा कमेटियों और प्रबुद्ध नागरिकों ने हिस्सा लिया। बैठक में पुलिस प्रशासन ने साफ कर दिया कि त्योहार के दौरान कानून व्यवस्था बिगाड़ने की इजाजत किसी को नहीं दी जाएगी।डीजे पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध, वालंटियर्स की होगी तैनाती बैठक को संबोधित करते हुए कुल्टी थाना प्रभारी अशोक सिन्हा ने अखाड़ा प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि:जुलूस के दौरान किसी भी तरह के खतरनाक और जानलेवा करतब दिखाने पर पूरी तरह रोक रहेगी।हर अखाड़े को अपने वालंटियर्स तैनात करने होंगे, जिन्हें पुलिस द्वारा जारी पहचान पत्र (ID Card) पहनना अनिवार्य होगा।निर्धारित समय पर ही ताजिया जुलूस निकालना और उसे संपन्न करना सुनिश्चित करना होगा।शांति व्यवस्था भंग करने वाले डीजे (DJ) बजाने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा।बैठक में ये रहे मौजूद इस मौके पर बराकर क्षेत्र के सभी 6 प्रमुख अखाड़ों के सदर और प्रतिनिधि मौजूद थे। इनमें बराकर सदर अखाड़ा के सदर खलील खान, मांबारिया अखाड़ा के सदर सुराब खान, जामली मोहल्ला अखाड़ा के सदर मुजाहिद और करीम डंगाल अखाड़ा व बलतोरिया अखाड़ा के सदर मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा बराकर पीस कमेटी के सदस्य, सामाजिक कार्यकर्ता और दोनों समुदाय के गणमान्य लोगों ने भी त्योहार को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए अपने-अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिए।










