बराकर। आसनसोल नगर निगम के रामनगर नदी स्थित पंप हाउस में कार्यरत तीन ठेका कर्मी को विगत पंद्रह महीने से वेतन नहीं मिलने से सोमवार को आठ वार्डो जिनमे में पानी की आपूर्ति बाधित रही। घटना की जानकारी मिलने के बाद कुल्टी के वार्ड 17 के भाजपा पार्षद ललन मेहरा के नेतृत्व में मंगलवार को एक प्रतिनिधि मंडल मामले को लेकर रामनगर पंप हाउस पहुंचे । जहा नगर निगम के दो अभियंता शोभिक राम अभिसेख़ चरण भी मामले को लेकर नाराज चल रहे तीनो ठेका कर्मी एस सरकार, बिरेन बाउरी, जी मल्लिक, से बातचीत कर कार्य पर जाने की बात की । वही उनके बकाया भुगतान की मांग को लेकर नगर निगम में आकर मामले की तहकीकात कर बकाया का भुगतान किया जा सके। इस दौरान भाजपा के पार्षद ललन मेहरा ने दोनो पक्षों से बातचीत कर पानी की आपूर्ति की समय पर बहाल रखा जाय। जिससे की इन आठ वार्डो के लोगो को नियमित पानी मिल सके। वही भाजपा कुल्टी मंडल को कोनवेनर राजेश सिन्हा ने बताया की विगत मई 2022 से इन ठेका कर्मियों का वेतन बकाया है। इनके ठेकेदार के चले जाने के बाद भी ये ठेका कर्मी आज भी नगर निगम की नियमित रूप से पंप हाउस में कार्य कर रहे है । जिन्हे वेतन नहीं दिया जा रहा। इनके परिवार पर इसका सीधा असर पड़ रहा है। आपसी सलाह मिसवारा के बाद ये लोग मंगलवार से पानी आपूर्ति का कार्य प्रारंभ हुआ। इस दौरान भाजपा दसरथ यादव सहित कई यूवा सदस्य शामिल थे। 



















