Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

*आसनसोल मंडल में पुल के अनुरक्षण कार्य के लिए ट्रेनों का विनियमन*

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

आसनसोल, 12 अप्रैल 2024
आसनसोल डिवीजन के आसनसोल-झाझा सेक्शन में ब्रिज नंबर 623 (मथुरापुर और नवापत्रा के बीच) के अनुरक्षण कार्य के कारण, अप लाइन और डाउन पर 10 घंटे तक के लिए (06:00 बजे से 16:00 बजे तक) ट्रैफिक और पावर ब्लॉक की योजना बनाई गई है। परिणामस्वरूप, उल्लिखित ट्रेनों के संचालन में हेतु निम्नानुसार व्यवस्था की गई हैं:-

14.04.2024 को रद्द रहने वाली पैसेंजर ट्रेनें *

• 03681 आसनसोल-जसीडीह

• 03539 अंडाल-जसीडीह

• 03675/03676 आसनसोल-झाझा-आसनसोल

• 03581/03582 जसीडीह-बांका-जसीडीह

• 03678 बैद्यनाथ धाम – आसनसोल

• 03538 जसीडीह- अंडाल

  *14.04.2024 को रद्द की गयी मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों का विवरण :

• 02023/02024 हावड़ा-पटना-हावड़ा स्पेशल एक्सप्रेस।

*दिनांक 14.04.2024 को ट्रेनों का मार्ग-परिवर्तन :

• 13044 रक्सौल-हावड़ा एक्सप्रेस को किऊल-भागलपुर-साहिबगंज-रामपुरहाट-बर्धमान के रास्ते चलाया जाएगा।

• 12304 नई दिल्ली-हावड़ा पूर्वा एक्सप्रेस को पंडित दीन दयाल उपाध्याय-गया-धनबाद-आसनसोल-बर्धमान के रास्ते चलाया जाएगा।

• 12326 नागलडैम-कोलकाता गुरुमुखी एक्सप्रेस को पंडित दीन दयाल उपाध्याय-गया-धनबाद-आसनसोल-बर्धमान, हावड़ा के रास्ते चलाया जाएगा।

• 13331/13332 धनबाद-पटना-धनबाद एक्सप्रेस को धनबाद, गया,पटना/पटना,गया.धनबाद के रास्ते चलाया जाएगा।

• 17006 रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस को किऊल-भागलपुर-साहिबगंज-रामपुरहाट-सांईथिया-दुर्गापुर-आसनसोल-धनबाद के रास्ते चलाया जाएगा।

*14.04.2024 को निम्नलिखित ट्रेन उल्लिखित व्यवस्था के अनुरूप अपने गंतव्य या यात्रा –प्रारंभ करेगी :

• 13508 गौरखपुर-आसनसोल एक्सप्रेस जसीडीह में यात्रा समाप्त करेगी।

• 18183/18184 टाटानगर-बक्सर-टाटानगर एक्सप्रेस आसनसोल में समाप्त होगी और आसनसोल से ही यात्रा प्रारंभ होगी (यह ट्रेन उक्त तिथि को आसनसोल-बक्सर के बीच रद्द रहेगी)।

• 17321 वास्को डी गामा-जसीडीह साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन की यात्रा 14.04.2024 को मधुपुर में समाप्त होगी।

*14.04.2024 को ट्रेन के समय का पुनर्निर्धारण*

12317 कोलकाता-अमृतसर अकाल तख्त एक्सप्रेस अपने यात्रा 75 मिनट विलंब से प्रारंभ करेगी।
यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए अत्यंत खेद है