Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

*कर्मचारी दक्षता में वृद्धि से मंडल की दक्षता में वृद्धि होगी*

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

प्रेस विज्ञप्ति संख्या: ER/ASN/2024/07/25

आसनसोल, 09 जुलाई, 2024:

भारत सरकार के श्रम और रोजगार मंत्रालय के तहत पूर्व रेलवे और दत्तोपंत ठेंगड़ी राष्ट्रीय श्रमिक शिक्षा और विकास बोर्ड द्वारा कर्मचारी उत्पादकता और विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक उल्लेखनीय पहल में पिछले सप्ताह आसनसोल मंडल में संयुक्त रूप से एक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस व्यापक कार्यक्रम का उद्देश्य लक्षित और प्रभावशाली प्रशिक्षण सत्रों के माध्यम से कर्मचारी दक्षता को बढ़ाना था।

विभिन्न विभागों के पर्यवेक्षकों, जिनमें से कई ने पहले ऐसा प्रशिक्षण नहीं लिए थे, को इस दक्षता बढ़ाने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने के लिए चुना गया था। इस प्रशिक्षण सत्रों में प्रभावी संचार, तनाव से निपटना और माइंडफुलनेस जैसे महत्वपूर्ण विषयों को शामिल किया गया, जो सभी व्यवहार संबंधी कौशल को बेहतर बनाने के लिए महत्त्वपूर्ण हैं। उक्त प्रशिक्षण का प्राथमिक उद्देश्य पर्यवेक्षकों को उनकी उत्पादकता बढ़ाने और उनकी टीम प्रबंधन क्षमताओं में सुधार करने के लिए आवश्यक कौशल से लैस करना था।

उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में सभी उपस्थित लोगों की उत्साहपूर्ण भागीदारी और जुड़ाव देखा गया। यह पहल हर महीने नियमित प्रशिक्षण सत्र आयोजित करने के व्यापक प्रयास का हिस्सा है, जिससे आसनसोल मंडल में कार्यबल का निरंतर विकास और सुधार सुनिश्चित हो सकेगा।

Press Release No. : ER/ASN/2024/07/25

*ENHANCEMENT IN EMPLOYEE EFFICIENCY WILL INCREASE DIVISION’S EFFICIENCY*

Asansol, July 09, 2024:

In a remarkable initiative aimed at boosting employee productivity and development, a training program was organized last week jointly by Asansol Division, Eastern Railway and the Dattopant Thengadi National Board for Workers Education and Development under the Ministry of Labour & Employment, Government of India. This comprehensive program focused on enhancing employee efficiency through targeted and impactful training sessions.

Supervisors from various departments, many of whom had not previously received such training, were selected to participate in this efficiency enhancing training program. The sessions covered crucial topics such as Effective Communication, Handling Stress, and Mindfulness, all of which are vital for improving behavioral soft skills. The primary aim was to equip supervisors with essential skills to boost their productivity and improve their team management capabilities.

The training program saw enthusiastic participation and engagement from all attendees. This initiative is part of a broader effort to hold regular training sessions every month, ensuring the continuous development and improvement of the workforce in the Asansol Division.