बंटी खान सीतारामपुर।कुल्टी महिला तृणमूल कांग्रेस की ओर से चलो ग्राम की ओर नामक एक कार्यक्रम किया गया। जिसमें कुल्टी विधानसभा क्षेत्र के तृणमूल ब्लॉक सहित वार्ड के सभी महिला कर्मी गण उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता कुल्टी ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष कंचन राय ने किया। वही बैठक का संचालन महिला ब्लॉक अध्यक्ष इंद्रानी मिश्रा द्वारा किया गया। श्रीमती मिश्रा ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व की ओर से ग्राम की ओर चलो एक कार्यक्रम की शुरुआत की गई है ।जिसका आगाज आज कुल्टी में भी किया गया हम महिलाओं की टीम लेकर ग्रामीण क्षेत्र और उन पिछड़े क्षेत्रों में जाएंगे जहां अभी भी लोग द्वारे सरकारी योजना सहित मूल योजना से वंचित है। हम लोगों द्वारा उन महिलाओं को जिन्हें लकी भंडार, राशन कार्ड, आधार कार्ड ,विधवा भत्ता वृद्धा भत्ता, पक्के मकान जैसी योजनाओं से वंचित है। उन्हें समाज के मुख्यधारा पर लाकर इन योजनाओं का लाभ दिलाने का कार्य किया जाएगा।
मौके पर पार्षद उषा रजक, सुमिता बाउरी पार्षद अशोक पासवान, टुंपा चौधरी, टीएमसी अल्पसंख्यक सेल के अध्यक्ष अमजद अंसारी सहित काफी संख्या में स्थानीय कर्मी और पार्षद गण उपस्थित रहे।










