आसनसोल, 07 नवंबर 2022: रक्तदान करना समाज की सेवा करने का सबसे अच्छा तरीका है। कोविड-19 के कारण रेलवे और सरकारी (राज्य) दोनों अस्पतालों में अभी भी रक्त की कमी है। आसनसोल जिले के भारत स्काउट्स एंड गाइड्स ने 72वें स्थापना दिवस के अवसर पर जिला प्रशिक्षण पार्क, अस्पताल कॉलोनी, आसनसोल में आज 07.11.2022 को रक्तदान शिविर का आयोजन किया ।
श्री एम.के.मीना, अपर मंडल रेल प्रबंधक-।/आसनसोल ने कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में दीप प्रज्ज्वलित कर रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया। श्री. बी.के. त्रिपाठी, अपर मंडल रेल प्रबंधक-।।/आसनसोल, श्री. बी.के. चौबे, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक/ आसनसोल, श्री. अमरीश मोहन डिस्ट्रिक्ट कमिशनर / स्काउट और वरिष्ठ मंडल इंजिनियर-2 /आसनसोल, श्रीमती अलका मीना डिस्ट्रिक्ट कमिशनर /गाइड और सचिव ईरवो और श्री. बी. राकेश, मंडल कार्मिक अधिकारी (प्रभारी) उपस्थित थे और उन्होंने इस शिविर में रक्तदान के सामाजिक और चिकित्सा महत्व के बारे में विस्तार से बताया।

श्री. एम.के. मीना, श्रीमती. अलका मीना और श्री अमरीश मोहन ने इस नेक काम का हिस्सा बनने के लिए रक्तदान किया और अन्य कर्मचारियों को स्वेच्छा से रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया। इस शिविर से 40 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।










