Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

नितुरिया प्रखंड के गोबाग स्थित फुटबॉल मैदान में संपन्न हुआ

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

सांकतोड़िया : नितुरिया चक्र 2022-23 का वार्षिक स्पोर्ट्स रविवार को नितुरिया प्रखंड के गोबाग स्थित फुटबॉल मैदान में संपन्न हुआ। मौके पर स्कूल एसआई साहेब जाना यह दुनिया पंचायत समिति की अध्यक्ष सरस्वती टुडू सोरेन, उपाध्यक्ष शांति भूषण प्रसाद यादव, स्कूल शिक्षक सुबल सेन, अमल मंडल सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

जानकारी के अनुसार रविवार को आयोजित में वार्षिक स्पोर्ट्स में चक्र के जनार्दनडीह, राय बांध और गुनियारा अंचल के 102 छात्र छात्राओं ने भाग लिया। इधर उपस्थित लोगों में काफी उत्साह देखा गया।

बच्चों को खेल के प्रति उत्साहित करते हुए शांति भूषण प्रसाद यादव ने उन्हें खेलने रुचि दिखाने के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि इसी तरह से जिंदगी के दरमियां सफर में और भी कई तरह के खेल आएंगे जिसमें हार जीत की चिंता न करते हुए भाग लेने को कहा। उन्होंने कहा कि यही खेल आपको आपके जीवन में आगे बढ़ा कर ले जाएंगे इसलिए अभी से ही प्रयासरत रहें। उन्होंने कहा कि खेल आपको शारीरिक और मानसिक रूप से तैयार करते हैं ताकि कभी भी हारने के बाद भी आपको कोई पछतावा या जीवन से शिकायत ना रहे।