खड़गपुर नगरपालिका में अविश्वास प्रस्ताव, उपाध्यक्ष ने बुलाई बैठक
खड़गपुर: नगरपालिका अध्यक्ष कल्याणी घोष के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव के बाद अब उपाध्यक्ष तैमूर अली खान ने अध्यक्ष के चुनाव के लिए पार्षदों की बैठक बुलाई है। बैठक 5 अक्टूबर को खड़गपुर नगरपालिका के सभागार में होगी।
नगरपालिका के 35 पार्षदों में से 15 ने गत 9 सितंबर को नागरिक सेवाओं में कथित विफलता का आरोप लगाते हुए अविश्वास प्रस्ताव पेश किया था। इसका नेतृत्व पूर्व अध्यक्ष और लोकतांत्रिक तृणमूल के जिला अध्यक्ष प्रदीप सरकार कर रहे हैं।
निर्धारित समय सीमा में अध्यक्ष द्वारा बैठक नहीं बुलाए जाने के बाद नगरपालिका कानून के तहत उपाध्यक्ष ने बैठक बुलाने की पहल की है।
इस बीच अध्यक्ष कल्याणी घोष ने अविश्वास प्रस्ताव के खिलाफ कलकत्ता हाई कोर्ट का रुख किया है। मामले की सुनवाई मंगलवार को होने की संभावना है।
अब हाई कोर्ट की सुनवाई और 5 अक्टूबर की नगरपालिका बैठक पर सभी की नजरें हैं।
#खड़गपुर #खड़गपुरनगरपालिका #अविश्वासप्रस्ताव #Kharagpur #KharagpurMunicipality










