Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

नीतूरिया पंचायत समिति के सदस्यों द्वारा इलाके के पराली जलाने वाले किसानों के बीच जागरूकता अभियान चलाया गया

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

बंटी खान संकतोड़िया। नीतूरिया पंचायत समिति के सदस्यों द्वारा इलाके के पराली जलाने वाले किसानों के बीच जागरूकता अभियान चलाया गया । इस दौरान समिति के सभी सदस्य व पदाधिकारी साइकिल रैली के माध्यम से किसानों से मिलकर जागरूकता अभियान चलाया । नीतूरिया पंचायत समिति के सह सभापति शांति भूषण यादव ने धान की खेती करने वाले किसानों को यह बताया कि धान की खेती करने के बाद खेतों से निकलने वाले पराली अर्थात बिचाली को जलाकर नष्ट नहीं करना चाहिए । इससे वातावरण प्रभावित होता है ।बल्कि इन्हे गो सेवको को बेचना चाहिए ताकि इससे जानवरों का पेट भरे । उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा भी इसे जलाना निषेध किया गया है । इस अवसर पर नीतूरिया पंचायत समिति के सभापति सरस्वती टुडू सोरेन , नीतूरिया ब्लॉक वीडियो अजय कुमार सामंतो , नीतूरिया पंचायत समिति के सह सभापति शांति भूषण यादव ,एडीए नीतूरिया ब्लॉक डॉक्टर परिमल बर्मन , वीएलडीओ , बीएलआरओ ,जॉइंट वीडियो के अलावे सुभाष चंद्र बाउरी , अमर चंद्र मांजी के अलावे अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे ।