Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

*परिवर्तनकारी मल्टी-ट्रैकिंग परियोजना के तहत आसनसोल मंडल में अंडाल-प्रधानखूंटा खंड पर नया ट्रैक बिछाया जाएगा।*

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

प्रेस विज्ञप्ति : 2024/07/55

कोलकाता, 11 जुलाई 2024 :

रेलवे बोर्ड ने सोन नगर और अंडाल के बीच मल्टी-ट्रैकिंग परियोजना के लिए 12000 करोड़ रुपये से अधिक की मंजूरी प्रदान की है। इस परियोजना की कुल लम्बाई 374.53 रूट किमी और 814.38 ट्रैक किमी है, जिसमें से आसनसोल मंडल के अंतर्गत प्रधानखुंटा से अंडाल के बीच 70 किमी का सेक्शन शामिल है।

पांच साल की अपेक्षित पूर्णता अवधि वाली यह परियोजना झारखंड और पश्चिम बंगाल राज्यों को सेवा प्रदान करेगी, जिससे धनबाद और पश्चिम बर्ध्दमान जिलों को काफी लाभ होगा। स्वीकृत लागत में व्यापक सिविल, इलेक्ट्रिकल और एसएंडटी कार्य शामिल है, इस परियोजना के पूरा होने से मुख्य लाइन में भीड़-भाड़ कम होगी, जिससे अतिरिक्त मेल/एक्सप्रेस ट्रेन चलाने में मदद मिल सकती है और प्रधानखुंटा से अंडाल के बीच मार्ग के लिए 160 किमी प्रति घंटे की लक्ष्य गति प्राप्त करने में भी मदद मिल सकती है। इस परियोजना से सुरक्षा बढ़ेगी और पूरे क्षेत्र में रेल परिचालन में सुधार होगा।


इसके अलावा, परियोजना के दायरे में सुचारू और निर्बाध रेल यातायात सुनिश्चित करने के लिए कई आरओबी और आरयूबी के साथ-साथ 1 महत्वपूर्ण पुल, 13 बड़े पुल और 138 छोटे पुलों का निर्माण शामिल है। 3 नए स्टेशनों की शुरूआत और लेवल क्रॉसिंग के स्थान पर फ्लाईओवर का निर्माण रेल संचालन को और अधिक सुगम बनाएगा।

परियोजना को शुरु करने हेतु महत्वपूर्ण कदम के रूप में अंडाल-प्रधानखुंटा खंड के लिए लगभग सभी आवश्यक भूमि का अधिग्रहण कर लिया गया है।