आसनसोल, 20 नवंबर, 2023 :
पूर्व रेलवे जरुरतमंद यात्रियों की अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए विभिन्न दिशाओं में नई त्योहार स्पेशल ट्रेनों का परिचालन-श्रृंखला को आगे भी जारी रख रहा है। अब छठ के इस त्योहारी सीजन में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए पूर्व रेलवे ने ‘हावड़ा से भगत की कोठी’ तक एक स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। 03007 हावड़ा-भगत की कोठी स्पेशल हावड़ा से 21.11.223 को 23:40 बजे प्रस्थान करेगी और 23.11.2023 को प्रातः 07:00 बजे भगत की कोठी स्टेशन पहुँचेगी।
यह ट्रेन मार्ग में बर्द्धमान, आसनसोल, धनबाद, कोडरमा, गया, सासाराम, पं. दीनदयाल उपाध्याय, मिर्ज़ापुर, प्रयागराज, कानपुर सेंट्रल, टूंडला, आगरा फोर्ट, बांदीकुई, दौसा, जयपुर, कुचामन सिटी, मकराना जंक्शन, डेगाना जंक्शन, मेड़ता रोड जंक्शन एवं जोधपुर स्टेशन पर रुकेगी।
उक्त ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी, शयनयान श्रेणी और वातानुकूलित डिब्बों की सुविधा होगी।


















