Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

बड़े-बड़े पेड़ सूख गए हैं जिसके नीचे से आने जाने वाले तथा आसपास के लोग भय

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

  1. बराकर । बलतोड़िया में कई बड़े-बड़े पेड़ सूख गए हैं जिसके नीचे से आने जाने वाले तथा आसपास के लोग भय के माहौल में जीवन यापन कर रहे हैं । इस संबंध में बताया जाता है कि आसनसोल नगर निगम के वार्ड नंबर 66 बलतोड़िया गणेश मेला मैदान के समीप बीसीसीएल के कई क्वार्टर है । जिसमें कई कर्मी अपने परिवार बच्चों सहित निवास करते हैं । उनके क्वार्टरों के आसपास कई पेड़ है । हालांकि पर्यावरण की दृष्टि से पेड़ लगाना या पेड़ रखना बहुत ही जरूरी है । लेकिन इन क्वार्टर के आसपास के 4 चार विशाल पेड़ सूख गए हैं और जब भी कोई पंछी उन पर बैठकर उड़ता है तो पेड़ की छोटी-छोटी शाखाएं टूट कर गिरती है । ऐसे में यदि पेड़ की टहनी या फिर बड़ी डाली टूट कर किसी के सिर पर गिर जाए तो बड़ी दुर्घटना हो सकती है । स्थानीय निवासी महेंद्र राम ने मंगलवार को बताया कि यह पेड़ काफी पुराना हैं जो अपने आप ही आयु सीमा समाप्त होने के कारण सूख गए हैं तथा काफी समय से इसी अवस्था में पड़े हुए हैं । उन्होंने बताया की पेड़ के आसपास क्वार्टर है ।

    जहां लोग अपने परिवार के साथ रहते हैं । इतना ही नहीं सूखे पेड़ के नीचे से होकर रास्ता भी जाता है । जिससे दिन रात लोगों का आवागमन होते रहता है । यदि पेड़ की डाली किसी व्यक्ति के सिर पर गिर जाए तो बड़ी दुर्घटना हो सकती है । उन्होंने बताया की पेड़ के पास एक चाय की झोपड़ी नुमा दुकान भी है । जिस पर कई बार पेड़ की डाली गिरने से उसकी छत की ट्राली टूटी है । उन्होंने बताया इस समस्या को लेकर बीसीसीएल के अधिकारियों से बात की गई तो उन्होंने कहा कि स्वयं ही पेड़ को काटकर हटा ले । उन्होंने बताया यह पेड़ बीसीसीएल के क्वार्टर के समीप है । इसलिए बीसीसीएल के कर्मचारी ही इसे हटाए । यहां के लोग निरंतर भय के माहौल में अपना जीवन यापन कर रहे हैं ।

Latest News

Related News