बराकर । बराकर के समाज सेवियों की ओर से भक्तो के बीच सेवा कार्य किया गया । इस संबंध में बताया जाता है कि बराकर शहर के बेगुनिया स्थित साधु स्वर्गीय सीताराम बाबा द्वारा प्रतिष्ठित गोरांग मंदिर के सौ वर्ष पूरे होने पर विभिन्न तरह के धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया है । इस दौरान कार्यक्रम मे उपस्थित होने के लिए आस पास के क्षेत्रों के अलावा दूर दराज से भी भारी संख्या मे महिला पुरुष भक्त पहुंचे है । इस दौरान सेवा भावना के उद्देश्य से बराकर के समाज सेवी लोगो ने भक्तो के बीच अपने निजी फंड से चाय बिस्कुट तथा कुछ महत्वपूर्ण दवा उपलब्ध कराने हेतु शिविर लगाया गया । सेवा कर रहे लोगो ने बताया की काफी दूर दराज से लोग यहां पहुंच रहे है । गर्मी भी बहुत अधिक है ऐसे सिर दर्द , बुखार सहित अन्य छोटी मोटी समस्याओं के मद्देनजर शिविर मे दवा रखा गया है । ताकि जरूरतमंद व्यक्ति को कोई दिक्कत ना हो । वही लोगो को चाय तथा बिस्कुट आदि प्रदान कर सेवा किया जा रहा है । इस अवसर पर बिभाष सिंह ,शंकर शर्मा ,दीपक कौर ,गुड्डू पंडित ,आदि सदस्यो ने उपस्थित होकर सेवा कार्य किया ।















