Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

*मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय आसनसोल में सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए ऑन डेट पेमेंट कार्यक्रम संपन्न*

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

आसनसोल 28 फरवरी, 2023:

मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, आसनसोल स्थित न्यू कांफ्रेंस रूम में आज (28.02.2023) ऑन-डेट पेमेंट समारोह आयोजित किया गया। श्री परमानंद शर्मा, मंडल रेल प्रबंधक, आसनसोल ने कुल 50 सेवानिवृत्त अधिकारी/कर्मचारियों/मृत रेलवे कर्मचारियों की विधवाओं के बीच निपटान बकाया राशि, पीपीओ (पेंशन भुगतान आदेश), निपटान विवरण और सेवानिवृत्त कर्मचारी उदारीकृत स्वास्थ्य योजना (आरईएलएचएस) कार्ड सौंपे।



फरवरी 2023 के महीने में आयोजित इस समारोह में आसनसोल मंडल के सेवानिवृत्त व्यक्तियों के बीच टर्मिनल लाभ के रूप में कुल 22,77,77685/-रुपये का वितरण किया गया।

मंडल रेलवे अस्पताल/आसनसोल के डॉ. अमित सर्राफ, सहायक मंडल चिकित्सा अधिकारी और अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

Latest News