कुल्टी।आस्था का महापर्व छठपूजा को लेकर राजनीतिक दल समाजसेवी संस्था सभी सेवा में जुटे हुए हैं। इसी क्रम में कुल्टी भाजपा को छठ व्रतियों के बीच साड़ी वितरण करते देखा गया। गुरुवार को छठ के पहला दिन कद्दू भात के अवसर पर भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष कनिका गुप्ता के नेतृत्व में कुल्टी के बालतोड़िया वार्ड नंबर 66 में छठ व्रतियों के बीच साड़ी वितरण किया गया। जहां मुख्य रूप से आसनसोल के पूर्व मेयर भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी उपस्थित होकर व्रतियों के बीच साड़ी वितरण कार्यक्रम का शुरुआत किया। मौके पर भाजपा जिला प्रवक्ता राजेश सिन्हा ने कहा कि आस्था के महापर्व छठ को लेकर हमने छठ व्रतियों में साड़ी उपहार स्वरूप भेट किया। उन्होंने कहा कि इस दौरान 100 छठ व्रतियों में साड़ी वितरण किया गया। इस दौरान अतिथियों में भाजपा जिला प्रवक्ता राजेश सिन्हा, पार्षद ललन मेहरा, अजित तांती, दीपक झा, जनार्धन यादव, ओमप्रकाश राम, मदन गुप्ता, सिद्धेस्वर शर्मा, अरुण तांती, पिन्टू सहित अन्य उपस्थित थे।


















