“मेरा बूथ सबसे मजबूत”: प्रधानमंत्री ने बंगाल के लाखों कार्यकर्ताओं में भरा जोश, कुल्टी में भी नमो ऐप के माध्यम से सुना गया संदेश
आसनसोल/कुल्टी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार शाम 4:30 बजे पश्चिम बंगाल के लाखों भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ ‘नमो ऐप’ के माध्यम से सीधा संवाद किया। “मेरा बूथ सबसे मजबूत” कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री ने करीब एक घंटे तक कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और आगामी सांगठनिक कार्यों के लिए उनका मार्गदर्शन किया।
इसी कड़ी में आसनसोल लोकसभा अंतर्गत कुल्टी विधानसभा (282) के सीतारामपुर गांधी नगर (बूथ संख्या 23) में “अमर बूथ, सबसे शक्तिशाली” (मेरा बूथ, सबसे मजबूत) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहाँ बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और स्थानीय अभिभावकों ने एकत्र होकर प्रधानमंत्री का संबोधन सुना।
इस अवसर पर आसनसोल जिला मीडिया प्रभारी एवं मंडल सह-संयोजक टिंकू वर्मा ने कहा, “प्रधानमंत्री जी का मार्गदर्शन हमारे लिए ऊर्जा का स्रोत है। बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करना ही हमारा मुख्य लक्ष्य है।” कार्यक्रम में शक्ति केंद्र प्रमुख सुदीप (बाबुन) सहित क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्ति और अभिभावक उपस्थित रहे।










