आसनसोल, 21 नवंबर, 2023
छठ त्योहार के दौरान अत्यधिक मांग के कारण नियमित ट्रेनों में अक्सर कन्फर्म टिकटों की अनुपलब्धता का सामना करना पड़ता है, जिसके परिणामस्वरूप प्रतीक्षा सूची काफी लंबित हो जाती है। इसके जवाब में रेलवे बहुचर्चित छठ उत्सव की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए रांची और बलरामपुर तथा बलरामपुर और रांची के बीच एक (01) स्पेशल ट्रेन चलाएगा।
08628 रांची-बलरामपुर छठ स्पेशल 24.11.2023 को रांची (01 ट्रिप) से 21:45 बजे खुलेगी यात्रा के अगले दिन 18:30 बजे बलरामपुर पहुंचेगी तथा 08627 बलरामपुर-रांची छठ स्पेशल 23:30 बजे बलरामपुर (01 ट्रिप) से खुलेगी यात्रा के अगले दिन 25.11.2023 को 21:15 बजे रांची पहुंचेगी। ।
ट्रेन पूर्व रेलवे क्षेत्राधिकार के अंतर्गत मधुपुर और जसीडीह स्टेशनों पर रुकेगी।








Post Views: 161










