Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

रानीपुर में लगी मुफ्त नेत्र जांच शिविर में 58 ने कराई जांच

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

संकतोड़िया।रानीपुर कोलियरी नौडीहा प्राइमरी स्कूल में शनिवार को मुफ्त नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। इसका आयोजन शशि भूषण प्रसाद यादव वेलफेयर सोसाइटी तथा रानीपुर प्रतिज्ञा क्लब के तत्वावधान में किया गया। मौके पर नितुरिया पंचायत समिति के उपाध्यक्ष शांति भूषण प्रसाद यादव, सालतोड़ ग्राम पंचायत के प्रधान सुमित सागर प्रसाद यादव, जिला परिषद सदस्य सरिता तुरी, तेज नारायण राम, रामाशंकर सिंह, राधेश्याम साव सहित अन्य लोग उपस्थित थे। 

जानकारी के अनुसार शनिवार को आयोजित मुफ्त नेत्र जांच शिविर में 58 मरीजों के नेत्र की जांच की गई। इनमें 32 पुरुष और 26 महिलाएं थी। जांच के बाद कुल 22 मरीजों को नेत्र ऑपरेशन के लिए चुना गया। जिनमें 10 पुरुष और 12 महिलाएं हैं। इन सभी को रामचंद्रपुर स्थित नेताजी आंख अस्पताल में ऑपरेशन के लिए ले जाया जाएगा, जहां मंगलवार को इनका मोतियाबिंद का ऑपरेशन होगा और बुधवार को इन्हें ठंड को देखते हुए उपहार स्वरूप कम्बल प्रदान कर इनके घर पहुंचा दिया जाएगा।

इस मौके पर शांति भूषण प्रसाद यादव ने कहा कि क्षेत्र अंतर्गत मरीजों की सेवा करने के लिए विभिन्न संस्थाएं सामने आ रही है। हमें खुशी है कि इस आर्थिक तीसरे पुरुलिया अंतर्गत गरीबों को इस तरह की सुविधाएं मुहैया करवाए जा रही हैं। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास रहेगा कि इस तरह की जन सेवाएं लोगों को उपलब्ध होती रहे और हमारा क्षेत्र खुशहाल बना रहे।