कुल्टी । कुल्टी विधानसभा क्षेत्र के नियामतपुर स्थित रेड लाइट एरिया चभका में दुर्बार महिला समन्वय समिति का चुनाव हुआ ।
इस संबंध में बताया जाता है कि नियामतपुर स्थित रेड लाइट एरिया चभका मे दुर्बार महिला समन्वय समिति के अध्यक्ष पद , सचिव पद , तथा कोषाध्यक्ष पद सहित अन्य पदों के लिए चुनाव 3 वर्ष पर आयोजित किया जाता है ।जहां चभका के 545 यौन कर्मी अपने मतों का प्रयोग कर दुर्बार महिला समन्वय समिति के पदाधिकारियों का चयन करते हैं । इस अवसर पर समिति के सदस्य रवि घोष ने बताया कि यह चुनाव 3 वर्ष पर आयोजित किया जाता है ।जिसमें इलाके के सभी योन कर्मी अपने मतों का प्रयोग कर पदाधिकारियों का चयन करते हैं । उन्होंने बताया कि जिस तरह से सरकार पार्षद एवं विधायक सहित अन्य पदों के लिए चुनाव की प्रक्रिया आयोजित की जाती है । ठीक उसी तरह दुर्बार महिला समन्वय समिति के पदों के लिए यह चुनाव आयोजित किया जाता है । यह चुनाव चभका स्थित दुर्बार महिला संघ के कार्यालय में संपन्न हुआ जहां काफी संख्या में महिला यौन कर्मियों ने उत्साह पूर्वक अपना अपना मतदान सेंट्रल कार्यालय से आए चुनाव आब्जर्वर की उपस्थिति में किया । उन्होंने बताया की जब कभी जरूरत पड़ने पर दिन हो या रात ये चुनाव मे जीते हुए अधिकारी उनकी हर समस्याओं के समाधान के लिए खड़े रहते हैं ।










