Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

त्योहारों से पहले बराकर में ऑटो चालकों पर ट्रैफिक पुलिस का शिकंजा! स्पेशल ड्राइव में 4 ऑटो पर ₹10-₹10 हजार का जुर्माना बिना फिटनेस ऑटो, गलत पार्किंग और अधूरे दस्तावेजों पर सख्ती; 8-9 ऑटो चालकों पर भी कार्रवाई

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

त्योहारों से पहले बराकर में ऑटो चालकों पर ट्रैफिक पुलिस का शिकंजा!

स्पेशल ड्राइव में 4 ऑटो पर ₹10-₹10 हजार का जुर्माना

बिना फिटनेस ऑटो, गलत पार्किंग और अधूरे दस्तावेजों पर सख्ती; 8-9 ऑटो चालकों पर भी कार्रवाई

कुल्टी। आगामी त्योहारों को देखते हुए बराकर सब-ट्रैफिक पुलिस की ओर से ऑटो चालकों के खिलाफ शनिवार को विशेष अभियान चलाया गया। अभियान का मुख्य उद्देश्य त्योहारों के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखना तथा किसी भी संभावित दुर्घटना या अप्रिय घटना को रोकना रहा।
स्पेशल ड्राइव के दौरान ट्रैफिक पुलिस ने सड़क किनारे बेतरतीब तरीके से ऑटो खड़े कर यातायात बाधित करने, अस्पष्ट या अधूरी नंबर प्लेट, बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस के ऑटो चलाने तथा वाहनों की फिटनेस सहित जरूरी दस्तावेजों की जांच की।
जांच के दौरान 4 ऑटो बिना फिटनेस के पाए गए, जिन पर नियमानुसार प्रति ऑटो ₹10,000 का जुर्माना, यानी कुल ₹40,000 का फाइन लगाया गया। वहीं, सड़क पर गलत तरीके से पार्किंग कर यातायात बाधित करने वाले करीब 8 से 9 ऑटो चालकों के खिलाफ भी जुर्माने की कार्रवाई की गई।
ऑटो चालकों को दी गई सख्त हिदायत
कार्रवाई के साथ ही ट्रैफिक पुलिस ने ऑटो मालिकों और चालकों को एकत्र कर स्पष्ट निर्देश दिए कि सड़क पर इस तरह ऑटो खड़ा न करें जिससे यातायात बाधित हो। चालकों को परमिट, फिटनेस, इंश्योरेंस और प्रदूषण प्रमाण पत्र समेत सभी जरूरी दस्तावेज वैध रखने की हिदायत दी गई।
इसके अलावा चालकों को निर्धारित सीट क्षमता के अनुसार ही यात्रियों को बैठाने तथा नाबालिग या बिना लाइसेंस वाले युवकों को किसी भी हालत में ऑटो की चाबी नहीं देने की सख्त चेतावनी दी गई।
ट्रैफिक पुलिस की ओर से स्पष्ट किया गया कि अभियान का उद्देश्य केवल जुर्माना वसूलना नहीं, बल्कि त्योहारों के दौरान बराकर क्षेत्र में सुरक्षित और सुचारू यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करना तथा हादसों पर रोक लगाना है।
आने वाले दिनों में भी यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले ऑटो चालकों के खिलाफ इसी तरह की कार्रवाई जारी रहने की बात कही गई है।

Latest News

Related News