Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

*सावन की सोमवारी के अवसर पर कुल्टी के विभिन्न शिव मंदिरों में शिव चर्चा का आयोजन किया गया ।*

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

कुल्टी । सावन की सोमवारी के अवसर पर कुल्टी के विभिन्न शिव मंदिरों में शिव चर्चा का आयोजन किया गया । इस संबंध में बताया जाता है कि सावन माह को शिव भक्त अलग-अलग तरीके से भक्ति भावपूर्वक पूजा अर्चना करके सावन महीने का पालन करते हैं । इसी क्रम में सावन के अंतिम सोमवारी पर कुल्टी स्टेशन के समीप स्थित शिव मंदिर में शिव चर्चा का आयोजन किया गया । जहां आसपास के क्षेत्र के महिलाओं में मंदिर परिसर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर शिव चर्चा किया । इस अवसर पर श्रद्धालु महिलाओं में बताया कि शिव चर्चा करने से भगवान भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं और सदैव अपने भक्तों पर कृपा बनाए रखते हैं । क्योंकि शिव ही गुरु है इसलिए उनका स्थान प्रधान है । महिलाओं ने कहा कि सभी के मंगल कामना के उद्देश्य से यह शिव चर्चा का आयोजन किया गया है । ताकि सभी पर शिव गुरु की कृपा सामान्य रूप से बनी रहे और लोग सभी तरह की विपदाओं से सुरक्षित रहे ।

Latest News

Related News